Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 6, 2026

आदिबदरी का नौठा कौथिग 14 से 16 मई तक


चमोली। आदिबदरी का प्रसिद्ध पारंपरिक नौठा कौथिग (लठ्ठ मार मेला) आगामी 14 से 16 मई को आयोजित किया जायेगा। आदिबदरी मंदिर में हुई इस बैठक में उक्त निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया।
आदिबदरी को नौठा कौथिग भी गत दो वर्ष से कोरोना महामारी की भेट चढ़ गया था। आदिबदरी मंदिर परिसर में मंदिर अध्यक्ष विजयेश नवनी की अध्यक्षता में हुयी बैठक में इस वर्ष मेले को भव्य रूप से मनाने की निर्णय लिया गया। 14 मई की रात्रि को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम से प्रारंभ होने वाले इस मेले के तीन दिनों में स्थानीय महिला, युवक मंगलदल एवं विद्यालयों को सांस्कृतिक तथा समापन पारंपरिक नौठा नृत्य से होगा। बैठक में मंदिर सचिव गैणा सिंह रावत, कोषाध्यक्ष नरेश बरमोला,नरेन्द्र चाकर, नवीन बहुगुणा,दिनेश पंवार, धर्म सिंह, बसंत शाह,नंदा नेगी, नंदा पंवार, विजय चमोला, बलवंत भंडारी, नवीन खंडूरी, जयदीप शाह आदि मौजूद रहे। प्राचीन काल में भगवान आदिबदरी नाथ को नया अनाज चढ़ाने कि लिए ग्रामीणों में युद्ध होता था जो गांव विजयी रहता वह पहले आदिबदरी नाथ को नये अनाज का भोग लगता था, लेकिन अब सांकेतिक रूप से ही लठ्ठ चलाये जाते हैं।

Advertisement