May 13, 2026

अब किसानों को गाँव के8 बैठकों में मिलेंगे क्रेडिट कार्ड, इन नम्बरों पर करे संपर्क

बागेश्वर । आजादी के अमृत महोत्सव के तहत किसान भागीदारी प्राथमिकता हमारी अभियान के तहत 24 अप्रैल से 1 मई तक पी.एम.किसान लाभार्थियों के के.सी.सी. स्ंप्तिकरण तथा फसल बीमा पाठशाला कार्यक्रम हेतु ग्राम सभाओं में विशेष बैठको का आयोजन किया जायेगा। मुख्य कृषि अधिकारी ने बताया कि सक्षम अधिकारियों द्वारा किसान क्रेडिट कार्ड (कृषि, उद्यान, पशुपालन, मत्स्य से संबंधित के.सी.सी.) बनाने का कार्य किया जायेगा। साथ ही कृषकों द्वारा बोई जाने वाली धान एवं मण्डुवा फसलों का बीमा हेतु जानकारी प्रदान करते हुए आवेदन पत्र भी भरें जायेंगे। उन्होंने अधिक से अधिक कृषक बंधुओं से ग्राम सभाओं में आयोजिन होने वाली बैठकों में अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग कर लाभ उठाने को कहा। उन्होने बताया कि बैठकों की तिथि, स्थान व अन्य जानकारी के लिए शिव दत्त पांडे विकास खंड प्रभारी (कृषि) बागेश्वर, मोबाईल नंबर-8449877717, नवीन चन्द्र जोशी प्रभारी गरूड़ 7452940051, गोविन्द सिंह कोरंगा प्रभारी कपकोट 9411197438, एन.आर0जौहरी लीड़ बैंक अधिकारी बागेश्वर 9456594688, डॉ गीतांजलि बंगारी कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी बागेश्वर 8395039268 तथा डॉ. नवीन जोशी कृषि रक्षा अधिकारी बागेश्वर 9758039306 के मोबाईल नंबरों पर संपर्क कर सकते है।