Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 4, 2026

नई शराब की दुकानें खोलने का व्यापारियों ने किया विरोध

बागेश्वर ( आखरीआंख समाचार )  उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में नई शराब की दुकानें खोलने का व्यापारियों ने पुरजोर विरोध किया। बैठक में नगर इकाई को भंग कर जल्द चुनाव संपन्न कराने का निर्णय लिया।
जिला उद्योग व्यापार मंडल की एक बैठक प्रकटेश्वर मंदिर सभागार में आयोजित हुई। बैठक में सर्वसम्मति से नगर इकाई को भंग किया गया। नगर उद्योग व्यापार मंडल का कार्यकाल बीते अक्टूबर माह में समाप्त हो गया था। व्यापारियों ने कहा कि चुनाव संपन्न होने तक सभी पदाधिकारी अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। आगामी बैठक 16 दिसंबर को आयोजित होगी। जिसमें चुनावों के संबंध में व्यापक विचार-विमर्श किया जाएगा। जिलाध्यक्ष बबलू नेगी ने कहा कि सरकार अगर इस बार नई शराब की दुकानें ग्रामीण क्षेत्रों में खोलती है तो इसका विरोध किया जाएगा। जनहित को देखते हुए व्यापारियों ने यह निर्णय लिया हैं। सभी ने इसका समर्थन करने की बात कही। उन्होंने व्यापारियों से एकजुटता की अपील की। ताकि किसी भी प्रकार की समस्या का समाधान करने में कोई दिक्कत ना हो। उन्होंने व्यापारियों से अपील की अगर किसी को कोई दिक्कत हो वह संगठन के पदाधिकारियों से बात कर सकता हैं। इसका समाधान निकाला जाएगा। इस अवसर पर मनोज अरोड़ा, अनिल कार्की, देवेंद्र अधिकारी, हरीश सोनी, नूतन साह, अतुल साह, गंगा किरमोलिया, उमेश चंद्र साह, मनीष पांडे, नवीन लाल साह सहित कई व्यापारी मौजूद थे।
Advertisement