वन पंचायतों की दशा सुधारने को प्रमुख वन संरक्षक उत्तराखंड को ज्ञापन
देहरादून ।जिलाध्यक्ष वन पंचायत परामर्श दात्री समितिअल्मोड़ा गणेश जोशी ने अनूप मलिक प्रमुख वन संरक्षक उत्तराखंड वन पंचायत को वन पंचायत की अनेक समस्याओं बाबत ज्ञापन दिया ।जिसमें मुख्य रूप से वन पंचायत सरपँच व पंचों को मानदेय वन पंचायत सलाहकार परिषद का गठन सरपंच जिलाध्यक्षों से किया जाना , और उत्तराखंड में एक अलग वन पंचायत विभाग बनाये जाने जिसमे की वन पंचायतो को रेंज स्तर तक के अधिकारी व कर्मचारी मिल सके । ज्ञापन देने वालों में गनेश चंद्र जोशी प्रदेश सदस्य / जिलाध्यक्ष वन पंचायत प्रदेश परामर्श दात्री समिति अल्मोड़ा , श्प्रवीण चंद सरपंच पिथौरागढ़ , प्रकाश सिंह पंवार सरपँच अध्यक्ष जोशीमठ तथा कुतुबुद्दीन सरपँच अध्यक्ष पौड़ी उपस्थित थे ।
