Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 9, 2026

एकता कपूर व माही गिल महाआरती में शामिल

ऋषिकेश ( आखरीआंख समाचार ) वालीबुड एक्ट्रेस माही गिल व प्रोड्यूसर एकता कपूर ने कहा कि उनकी नई वेब सीरीज अपहरण की लॉंच होने जा रही है। जोकि रोमांचित करने वाली थ्रिलर कम मिस्ट्री है। उन्होंने दर्शकों के बीच इस वेब सीरीज के जनता के बीच भारी लोकप्रियता मिलने की उम्मीद जताई।
तीर्थनगरी ऋषिकेश के अलोहा रिर्सोट में पत्रकारों से बातचीत करते हुए वालीबुड एक्ट्रेस माही गिल व प्रोड्यूसर एकता कपूर ने कहा कि वें इस बेव सीरीज की कामयाबी के लिए मां गंगा का आर्शिवाद लेने देवभूमि उत्तराखण्ड पहंुची है। उन्हांेने बताया कि उनकी आगामी वेब सीरीज अपहरण के कई सारे सीनों का फिल्माकंन हरिद्वार में हुआ है। इसलिए वे मां गंगा का आर्शिवाद लेने धर्मनगरी पहंुची। उन्हांेने कहा कि उन्हे पूरी उम्मीद है कि उनकी यह वेब सीरीज जनता के बीच भारी लोकप्रियता हासिल करेगी। पत्रकारवार्ता के दौरान उनके साथ बालीवुड एक्टैªस माही गिल भी मौजूद थी। सोमवार को एकता कपूर, माही गिल के साथ फ्लाईट से दोपहर दो बजे प्रदेश की राजधानी देहरादून के एयरपोर्ट पहंुची थी। उसके बाद वे सीधे धर्मनगरी हरिद्वार के लिए रवाना हो गयी। जहां शाम पांच बजे माही गिल व एकता कपूर ने हरकीपैड़ी पर गंगा आरती में भाग लिया। उसके बाद वे तीर्थनगरी ऋषिकेश के लिए रवाना हो गयी। जहां रात आठ बजे अलोहा रिर्सोट में पत्रकारों से रूबरू हुई।

You may have missed

Advertisement