Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 10, 2026

करिश्मा ने शेयर की सलमान के गले लगकर तस्वीर, बोले फैंस- आप दोनों शादी कर लो…

करिश्मा ने शेयर की सलमान के गले लगकर तस्वीर, बोले फैंस- आप दोनों शादी कर लो…
अभिनेता सलमान खान की बहन अर्पिता खान की ईद पार्टी की फोटोज इस वक़्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। ईद के इस जश्न में कंगना रनौत, दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह, कियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा, करण जौहर, करिश्मा कपूर सहित कई हस्तियां आई हुई थी। हाल ही में करिश्मा ने सलमान के साथ कुछ प्यारी फोटोज साझा की है, जो फैंस का दिल जीत रही हैं। फैंस कमेंट कर दोनों की शादी को लेकर भी बात करने लगे है।
लुक्स के बारें में बात की जाए तो करिश्मा ब्राउन सूट में दिखाई दे रही है। जिसके साथ साथ अभिनेत्री ने मैचिंग दुपट्टा कैरी कर रखा है। मिनिमल मेकअप और ओपन हेयर्स से अपने लुक को पूरा किया हुआ है। इस लुक में एक्ट्रेस बहुत खूबसूरत लग रही है। वहीं सलमान ब्लैक शर्ट और डेनिम जींस में हैंडसम दिख रहे है। करिश्मा सलमान के गले लगी हुई  नजऱ आ रही है। दोनों बहुत खुश दिखाई दे रहे है। फोटोज शेयर करते हुए करिश्मा ने लिखा- बैक विद ह्रत्र, सभी को ईद की मुबारकबाद। फैंस इन फोटोज को खूब लाइक कर रहे हैं और जमकर कमेंट कर रहे हैं।
एक यूजर ने लिखा- आप दोनों शादी कर लो। एक अन्य यूजर ने लिखा- सलमान सर आपको करिश्मा से शादी करनी चाहिए थी, आपकी जोड़ी सच में कमाल है। बता दें सलमान और करिश्मा ने कई हिट मूवीज दी हैं, इसमें दुल्हन हम ले जाएंगे, बीवी नंबर 1, अंदाज अपना अपना, जीत जैसी मूवीज शामिल हैं। दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को बहुत पसंद किया जाता था। शाहरुख-काजोल की तरह  सलमान-करिश्मा की जोड़ी को भी फैंस खूब प्यार भी दे रहे है।
00

फिल्म के प्रमोशन के दौरान कार्तिक को देख रोने लगी फैन…और फिर
अभिनेता कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी आने वाली मूवी भूल भुलैया 2 को लेकर चर्चाओं में बने हुए है। भूल भुलैया 2 20 मई को सिनेमाघरों में रिलीज की जाने वाली है । एक्टर मूवी के प्रमोशन में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। एक्टर प्रमोशन के लिए अलग-अलग शहरों में पहुंचकर इसको पूरा करने का काम कर रहे है। इन दिनों कार्तिक प्रमोशन के लिए दिल्ली में हैं। हाल ही में अभिनेता का एक वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें वह फीमेल फैन के साथ दिखाई दे रहे है।
वीडियो में कार्तिक व्हाइट प्रिंटेड शर्ट और पैंट में दिखाई दे रही है। इस लुक में कार्तिक बहुत हैंडसमदिख रहे है। हम वीडियो में देख सकते हैं कि एक फीमेल फैन कार्तिक को अपने इतने करीब देखकर रोने लग जाती है, इसके उपरांत कार्तिक बहुत ही प्यार से घुटनों पर बैठकर उन्हें समझा रहे है। इतना ही नहीं कार्तिक उसे गले लगाकर चुप भी करवाते हैं। कार्तिक के इस वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।
ख़बरों की माने तो भूल भुलैया 2 में कार्तिक के साथ कियारा अडवाणी, तब्बू और रामपाल यादव की भी लीड रोल में नजऱ आने वाले है। हाल ही में मूवी का टाइटल ट्रैक रिलीज कर दिया गया है। इस टाइटल ट्रैक सॉन्ग को नीरज श्रीधर ने आवाज दी है और कनिष्क बगीची ने इस गाने को कंपोज कर दिया है। लोगों द्वारा इस गाने को खूब पसंद भी किया जा रहा है।
00

फैंस के लिए बुरी खबर…अब दोबारा शुरू नहीं होगा करण जोहर का ये शो
करण जौहर अपने सुपरहिट सेलीब्रिटी होस्ट शो ‘कॉफी विद करण’ को लेकर हमेशा ही सुखिऱ्यों में बने रहते है। करण जौहर ने अपने इस  चिट चैट शो में बॉलीवुड के नामचीन सिलेब्रिटीज की कई बार पोल खोल दी है। कई बार ये शो विवादों में भी आया लेकिन इन सबके बावजूद भी फैंस से इसे बहुत प्यार मिला। बीते दिनों ही खबरें आईं थी कि करण जौहर का ये चैट शो  कॉफी विद करण जल्द ही स्ट्रीम किया जाने वाला है।
होस्ट मई में इस की शूटिंग शुरू करने वाले है लेकिन अब कुछ और ही खबरें सुनने के लिए मिल रही है जिसे सुनकर फैंस को तगड़ा झटका लगने वाला है। करण जौहर सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर करीबियों और चाहने वालों को जोर का झटका धीरे से दे दिया है। उन्होंने बोला है कि अब यह शो वापसी नहीं करने वाला है।
करण जौहर ने पोस्ट शेयर कर लिखा-कॉफी विद करण के 6 सीजन्स मेरी और आपकी लाइफ का एक महत्वपूर्ण भाग रहे है। मुझे ऐसा लगता है कि इस शो से हमने बहुत प्रभाव छोड़ा है और पॉप कल्चर के इतिहास में खुद के लिए एक स्थान तलाशी है लेकिन अब मुझे ये कहते हुए बहुत दुख हो रहा है ति कॉफी विद करण अब कभी नहीं लौटने वाला है।
करण जौहर का ये शो स्टार वर्ल्ड चैनल पर रिलीज किया जा रहा है। इस शो में सेलीब्रिटीज अनफिल्टर अपने दिल की बात बोल देते है। शो पर करण जौहर से बात करते हुए कई बार स्टार्स कुछ ऐसी बातें भी कर चुके हैं जिनके लिए उन्हें बहुत ट्रोल भी किया जा चुका है। इसी शो के रेपिड फायर राउंट में एक गलत जवाब देकर आलिया भट्ट वर्ष तक ट्रोल हुईं। वहीं कंगना रनौत ने करण जौहर को इस शो पर  नेपोटिज्म का सबसे बड़ा प्रतीक कहा था इसके उपरांत दोनों के बीच विवाद बढ़ा।

You may have missed

Advertisement