उत्तराखंड चाय बागान दैनिक भोगी एवं संविदा कर्मचारी संघ का कार्य बहिष्कार व आंदोलन का निर्णय
बागेश्वर गरुड़ । चाय बागान दैनिक संघ संविदा कर्मचारी संघ की गरुड़ राम मंदिर में बैठक का आयोजन किया गया जिसमें यह निर्णय लिया गया कि संघ के उचित मांगों पर आज तक बोर्ड द्वारा हमारी मांगों पर कोई कार्यवाही नहीं हुई इसलिए 23/05/2022 से सभी कर्मचारी अपने अपने कार्य क्षेत्र पर कार्य बहिष्कार पर रहेंगे ।
तत्पश्चात 30/05/2022 से हमारी मांगों पर कोई विचार ना होने पर आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे बैठक में सभी संविदा कर्मचारियों ने प्रति भाग लिया।
