March 21, 2026

शेयर बाजार में मंदी के साथ कारोबार की शुरुआत

हेल्थियंस ने की ‘हेल्थ ऑन व्हील्स’ की शुरुआत
नयी दिल्ली । घर पर स्वास्थ्य जांच की सेवायें देने वाली कंपनी हेल्थियंस ने ‘हर जन स्वस्थ’ के लक्ष्य के साथ हेल्थ ऑन व्हील्स की लॉन्चिंग का ऐलान किया है।
कंपनी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि इससे लाखों भारतीयों के लिए स्वास्थ्य जांच कराना आसान होगा। साथ ही समाज की तरफ से आभार जताते हुए हेल्थियंस ने गुरुग्राम की महिला पुलिसकर्मियों के लिए फ्री ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग कैंप स्थापित करने की घोषणा भी की है। मदर्स डे के मौके पर हेल्थियंस के मुख्यालय पर गुरुग्राम की पुलिस आयुक्त कला रामचंद्रन ने ‘हेल्थ ऑन व्हील्स’ का अनावरण किया।
स्वास्थ्य जांच के मामले में देश में 26 लाख से ज्यादा घरों में हेल्थियंस ने हेल्थ ऑन व्हील्स के माध्यम से अपनी सेवा को विस्तार देने की दिशा में कदम बढ़ाया है। अभी दिल्ली एनसीआर में हेल्थ ऑन व्हील्स की सुविधा उपलब्ध होगी और दिसंबर, 2022 तक मुंबई और बेंगलुरु समेत कई अन्य शहरों में इसकी शुरुआत कर दी जाएगी। इसका उद्देश्य दूरदराज के उन क्षेत्रों तक स्वास्थ्य जांच की सुविधाएं पहुंचाना है, जहां अभी आसानी से ऐस सुविधा उपलब्ध नहीं है।
इस महत्वाकांक्षी योजना के साथ हेल्थियंस के संस्थापक एवं सीईओ दीपक साहनी ने कभी भी एवं कहीं भी सटीक, किफायती और सुगम स्वास्थ्य जांच की सुविधा देते हुए हर भारतीय के जीवन में 10 स्वस्थ वर्ष और जोडऩे का लक्ष्य रखा है। उन्होंने कहा, हम देश और दुनिया को स्वस्थ रखने की दिशा में काम कर रहे हैं और हेल्थ ऑन व्हील्स के साथ हम इस लक्ष्य के एक कदम और नजदीक पहुंच सकेंगे।
00)पेट्रोल-डीजल के दाम 33वें दिन भी रहे स्थिर
नयी दिल्ली । अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 110 डालर प्रति बैरल पार करने के बावजूद देश में तेल विपणन कंपनियों ने सोमवार को 33वें दिन भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की है।
सार्वजनिक क्षेत्र की देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) के अनुसार आज दिल्ली में पेट्रोल 105.41 रूपये प्रति लीटर और डीजल 96.67 रूपये प्रति लीटर पर स्थिर रहा। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 120.51 रूपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 104.77 रूपये प्रति लीटर पर स्थिर है।
यूक्रेन तथा रूस के बीच जारी जंग से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में घट-बढ़ जारी है। अंतरराष्ट्रीय लंदन ब्रेंट क्रूड आज 0.46 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 112.39 डालर प्रति बैरल पर और अमेरिकी क्रूड 0.37 प्रतिशत चढक़र 110.18 डालर प्रति बैरल की कीमत पर कारोबार कर रहा है।
देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें 137 दिन की स्थिरता के बाद गत 22 मार्च से बढऩी शुरू हुई थीं। कंपनियों ने 43 दिन में 14 बार पेट्रोल और डीजल के दामों में वृद्धि की। इस दौरान इनके दामों में करीब 10 रुपये प्रति लीटर की तेजी आयी
है।
पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की प्रतिदिन समीक्षा की जाती है।
देश के चार बड़े महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल के दाम इस प्रकार रहे
महानगर…………पेट्रोल………….डीजल (रुपए प्रति लीटर)
दिल्ली…………..105.41……..96.67
कोलकाता ……115.12……….99.83
मुंबई …………..120.51……..104.77
चेन्नई……………110.85……..100.9

)शेयर बाजार में मंदी के साथ कारोबार की शुरुआत
मुंबई । शेयर बाजार ने सप्ताह के पहले दिन सोमवार को मंदी के साथ कारोबार की शुरुआत की और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स जहां 647.37 अंकों की गिरावट के साथ 54,188.21 अंकों पर खुला, वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी ने 183.55 अंकों के दबाव के साथ 16,227.70 अंकों पर दस्तक दी।
लाल निशान के साथ खुले शेयर बाजार में मिडकैप और स्मॉलकैप में भी गिरावट दर्ज की गयी। बीएसई का मिडकैप 140.11 अंक गिरकर 22,989.50 अंक पर और स्मॉलकैप 102.86 अंक टूटकर 26,989.55 अंक पर खुला।
बीते सप्ताह के आखिरी दिन शुक्रवार को बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 866.65 अंक लुढक़कर दो माह के निचले स्तर 55 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे 54835.58 अंक पर आ गया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 271.40 अंक गिरकर 16411.25 अंक पर आ गया।
00