Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 11, 2026

500 रुपए के लिए फैन की बाइक पर बैठी सारा अली खान, वीडियो वायरल

500 रुपए के लिए फैन की बाइक पर बैठी सारा अली खान, वीडियो वायरल
सारा अली खान इन दिनों अपने अभिनय के लिए मशहूर हैं, हालाँकि इसी बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. जी हाँ और इस वीडियो में सारा अली खान का एक फैन पहले उनके साथ सेल्फी खिंचवाता है औऱ फिर बाद में सारा को 500 रुपए पकड़ाता है. आप देख सकते हैं 500 रुपए देखकर सारा बहुत खुश हो जाती हैं और पैसों पर झपट पड़ती हैं. वैसे पहले तो इस वीडियो को देख कर लगता है कि सारा 500 रुपए पर ऐसे क्यों टूट पड़ीं? वह तो खुद नवाबों की बेटी और सैफ अली खान की लडली हैं.
हालाँकि मामला कुछ और है. जी दरअसल सारा को एक टास्क मिला है जिसमें कॉमेडियन क्वीन भारती सिंह भी शामिल हैं. जी हाँ, सारा अली खान का ये मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है. इस वीडियो में सारा अली खान को रास्ते पर आते जाते लोगों को उन्हें पैसे देने के लिए कन्वेंस करना होता है, सारा को अलग अलग तरह से लोगों से पैसे मांगने हैं और अपने टैलेंट को दिखाते हुए मनी कलेक्ट करनी होती है. इस दौरान सारा कुछ लोगों को टारगेट कर उनसे पैसे मांगने पहुंचती हैं जिसमें भारती भी उनकी मदद करती हैं, इस दौरान सारा और भारती का अनलिमिटेड फन भी चालू रहता है.
जी दरअसल इस वीडियो में पहले फैन से उन्हें पैसों की डिमांड पूरी होती नजर नहीं आती तो वह दूसरे के पास जाती हैं. वहीं दूसरा शख्स ऑटो वाला होता है जो सारा को साफ पैसे देने से इनकार कर देता है, अब अचानक एक कूल लडक़ा रास्ते में सारा को मिलता है जो एक्ट्रेस को देख कर रुक जाता है और 500 रुपए देने का ऑफर देता है, सारा भी खुश हो जाती हैं. इसके बदले में सारा लडक़े के साथ सेल्फी लेती हैं. वहीं पैसे देखते ही सारा 500 के नोट पर झपट पड़ती हैं और खुशी से पैसे ले लेती हैं. इसके बाद सारा एक अन्य रेडम शख्स के पास पहुंचती हैं जो सारा को 100 रुपए देने की बात करता है, सारा नहीं मानतीं और आगे बढ़ जाती हैं. इसके बाद एक और शख्स सारा को मिलता है जो उन्हें अपनी बाइक में बैठाता है राउंड दिलवाता है और 500 रुपए भी देता है. इस तरह सारा अपना टास्क पूरा कर पाती हैं.
00

पत्नी नताशा के बर्थडे पर वरुण धवन ने कुछ इस तरह दी बधाईयां
बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन और उनकी पत्नी नताशा दलाल बी-टाउन के फेमस कपल्स में से एक कहे जाते है। वरुण हमेशा ही पत्नी नताशा संग खूबसूरत फोटोज साझा करते रहते हैं। हाल ही में वरुण ने नताशा के साथ बेहद ही प्यारी फोटोज भी साझा कर दी है जो इस समय इंटरनेट पर चर्चाओं का विषय बन चुकी है।
वरुण ने ये तस्वीर नताशा के जन्मदिन पर साझा कर दी गई है। प्रथम फोटोज में वरुण नताशा संग सेल्फी लेते हुए दिखाई दे रही है। वहीं दूसरी फोटोज में नताशा वरुण के गालों पर किस करती दिखाई दे रही है। आखिरी फोटो के बारें में बात की जाए तो इसमें मिसेज धवन अपने पेट डॉग पर प्यार लुटाने लगी है। इन तस्वीरों के साथ वरुण ने लिखा-इस गृह की मेरे पसंदीदा दिल की धडक़न को हैप्पी बर्थडे जॉय की मम्मा को भी। नताशा और वरुण की इन तस्वीरों को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं।
पर्सनल लाइफ के बारें में बात की जाए तो वरुण धवन ने इसी वर्ष 24 जनवरी में लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड नताशा दलाल संग विवाह के बंधन में बंधे थे। कपल ने परिवार और कुछ दोस्तों के बीच अलीबाग में विवाह रचाया था। वर्कफ्ऱंट के बारें में बात की जाए तो वरुण आखिरी बार सारा अली खान के साथ कुली नंबर 1 के रीमेक में भी दिखाई दे चुके है। अपकमिंग मूवी के बारें में बता दें कि वरुण जुग जुग जीयो, भेडिय़ा जैसी मूवीज हैं। जिसके साथ साथ वह जाह्नवी कपूर के साथ मूवी बवाल में दिखाईं देंगी।
00

एआर रहमान की बेटी का हुआ शानदार वेडिंग रिसेप्शन, वीडियो वायरल
हिंदी सिनेमा के मशहूर संगीतकार ए आर रहमान की बेटी ने बीते दिनों निकाह किया है और उस दौरान के फोटोज को फैंस ने बहुत पसंद किया। जी दरअसल कुछ समय पहले उनकी बेटी खतीजा का निकाह हुआ है, जिसके बारे में वह सोशल मीडिया के जरिए अपडेट दे रहे हैं। कुछ समय पहले ही उन्होंने बेटी खतीजा की शादी की तस्वीर शेयर की थी और अब उन्होंने वेडिंग रिसेप्शन का वीडियो भी शेयर किया है। जी हाँ और इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स तारीफों के पुल बांधते नजर आ रहे हैं। आप देख सकते हैं एआर रहमान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शादी के रिसेप्शन का जो वीडियो शेयर किया है, उसमें बेटी खतीजा और दामाद रियासदीन शेख पारंपरिक लुक में स्टेज पर मेहमानों से मिलते दिखाई दे रहे हैं, वहीं खतीजा हमेशा की तरह पर्दे में दिखाई दीं। अब लोग कमेंट कर इस नए जोड़े को बधाई दे रहे हैं और दोनों के लुक की भी तारीफ़ कर रहे हैं। वैसे एआर रहमान ने अपनी बेटी की शादी के निकाह से लेकर रिसेप्शन तक को शानदार बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है।
आप देख सकते हैं वेडिंग वेन्यू पर शानदार सजावट और लाइटिंग की गई है, लेकिन यह सभी कुछ बेहद सादगी के साथ किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि समारोह में किसी तरह का कोई धूम धड़ाका नहीं है। संगीत को भी क्लासिकल ही रखा गया है। आप सभी को बता दें कि एआर रहमान ने 23 वर्ष की उम्र में अपना धर्म परिवर्तन कर इस्लाम कबूल कर लिया
फरहान की पत्नी शिबानी ने शेयर की गुड न्यूज़
फरहान अख्तर को लेकर एक बड़ी खबर आई है। जी दरअसल जल्द हआ आप फरहान को मार्वल की नई सीरीज मिस मार्वल में देखने वाले हैं। आप सभी को बता दें कि अभिनेता इसी साल फरवरी में शिबानी दांडेकर के साथ निकाह पढ़ा हैं। इन सभी के बीच एक बार फिर से फरहान के फैंस के लिए गुड न्यूज आई है। जी दरअसल एक्टर मार्वल की नई सीरीज मिस मार्वल में नजर आएंगे। वहीँ इस खबर को शेयर कर उनकी पत्नी ने इसपर रिएक्ट किया है।
जी दरअसल शिबानी दांडेकर ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। आप देख सकते हैं इस पोस्ट के अनुसार फरहान अख्तर मिस मार्वल के कलाकारों का हिस्सा होंगे और मार्वल स्टूडियोज की पहली मुस्लिम सुपरहीरो सीरीज मिस मार्वल में वो नजर आएंगे। बताया जा रहा है यह इमान वेल्लानी को कमला खान के रूप में दिखाएगा, जो जर्सी सिटी में पली-बढ़ी एक मुस्लिम अमेरिकी किशोरी है। फरहान अख्तर का क्या होगा रोल?- खबरों के अनुसार अब तक मिस मार्वल में फरहान अख्तर के किरदार का खुलासा नहीं हुआ है। हालांकि रिपोर्ट्स के अनुसार, उनका गेस्ट अपीयरेंस होगा, लेकिन ये काफी मजबूत और अहम किरदार होने वाला है।
आप देख सकते हैं इस बड़ी खबर को शेयर कर शिबानी दांडेकर ने कैप्शन में लिखा, यह!!! इसके लिए इंतजार नहीं कर सकती!! मार्वल यूनिवर्स का हिस्सा बनने वाले पहले मुख्यधारा के भारतीय एक्टर! आप पर गर्व है। आप सभी को पता हो शिबानी दांडेकर और फरहान अख्तर ने इसी साल 19 फरवरी को खंडाला में जावेद अख्तर-शबाना आज़मी के फार्महाउस में निकाह किया था और उस निकाह की तस्वीरें वायरल होते ही शिबानी के प्रेग्नेंट होने की खबरों ने तूल पकड़ा था। हालांकि ऐसा कुछ नहीं था।

Advertisement