March 22, 2026

लखनऊ सुपर जायंट्स की शर्मनाक हार पर भडक़े गंभीर, मैच के बाद खिलाडिय़ों को जमकर लगाई डांट

लखनऊ को ध्वस्त कर गुजरात प्लेऑफ में
पुणे । अफगानिस्तान के लेग स्पिनर राशिद खान (24 रन पर चार विकेट) की घातक गेंदबाजी के दम पर गुजरात टाइटंस ने मंगलवार को लखनऊ सुपर जाइंट्स को 62 रन से धूल चटाते हुए आईपीएल 2022 के प्लेऑफ में प्रवेश कर लिया।
गुजरात ने चार विकेट के नुकसान पर 144 रन बनाये और लखनऊ को 135 ओवर में में मात्र 82 रन पर ढेर कर दिया। गुजरात की 12 मैचों में यह नौंवीं जीत है और वह 18 अंकों के साथ प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बन गयी है। लखनऊ को 12 मैचों में चौथी हार का सामना करना पड़ा लेकिन वह 16 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है।
गुजरात की पारी में सलामी बल्लेबाज़ शुभमन गिल ने सात चौकों की मदद से सबसे ज़्यादा 63 रन बनाये, लेकिन उन्होंने इस निजी स्कोर के लिए 49 गेंदें खेलीं। इसके अलावा ओपनिंग करने उतरे ऋद्धिमान साहा ने 11 गेंदों पर पांच रन, मैथ्यू वेड ने सात गेंदों पर 10 रन और कप्तान हार्दिक पांड्या ने 13 गेंदों पर 11 रन बनाये। डेविड मिलर के 26 (24) और राहुल तेवतिया के 22(16) की बदौलत गुजरात लखनऊ को 145 रन का लक्ष्य दे पाई।
लखनऊ की कसी हुई गेंदबाज़ी की बदौलत गुजरात अपनी पारी में सिफऱ् एक छक्का लगा सकी।
सूपरजाइंट्स के तेज़ गेंदबाज़ आवेश ख़ान ने अपने चार ओवरों में 26 रन देकर दो विकेट झटके, जबकि मोहसिन खान ने अपने चार ओवरों में एक विकेट के बदले 18 रन दिये। कृणाल पांड्या ने अपने चार ओवर के कोटे में 24 रन दिये।
लखनऊ की इकोनॉमिकल गेंदबाज़ी के बीच महंगे साबित हुए जेसन होल्डर ने 41 रन देकर एक विकेट लिया।
गुजरात ने 144 रन का साहसिक ढंग से बचाव कर लिया और आधिकारिक रूप से प्लेऑफ़ के लिए चलीफ़ाई करने वाली पहली टीम बन गयी। आज के मैच में उनके गेंदबाज़ों ने जिस तरीक़े की गेंदबाज़ी की, उसकी जितनी भी सराहना की जए कम है। गुजरात के तेज़ गेंदबाज़ों ने पहले पावरप्ले में धारदार गेंदबाज़ी करते हुए विकेट हासिल किए और फिर बाक़ी का काम राशिद और अपना पहला मैच खेल रहे साई किशोर ने कर दिया।
राशिद ने दीपक हुड्डा, क्रुणाल पांड्या, जैसन होल्डर और आवेश खान के विकेट झटके। साई किशोर ने आयुष बदौनी और मोहसिन खान को आउट किया। मोहम्मद शमी ने लखनऊ के कप्तान लोकेश राहुल का विकेट लिया। दीपक हुड्डा ने 26 गेंदों पर सर्वाधिक 27 रन बनाये जबकि च्ंिटन डी कॉक ने 11 और आवेश खान ने दो छक्कों के सहारे 12 रन बनाये। मार्कस स्टॉयनिस दो रन बनाकर रन आउट हुए।
गुजरात की तरफ से राशिद के चार विकेटों के अलारा यश दयाल और साई किशोर ने दो -दो विकेट लिए।
00

)धीमी पारी के ट्रोल हुए मैन ऑफ द मैच शुभमन गिल ने ट्वीट से जीता सबका दिल
नई दिल्ली । गुजरात टाइटन के सलामी बल्लेबाज गील ने लखनऊ सुपर जायन्ट्स के खिलाफ मंगलवार को खेले गए मैच में 49 गेंद पर नॉटआउट 63 रनों की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से सात चौके निकले। गिल ने 128.27 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए, जिसके लिए उन्हें काफी ट्रोल भी किया गया। धीमी बल्लेबाजी के लिए ट्रोल हुए शुभमन मैच के बेस्ट स्कोरर ही नहीं मैन ऑफ द मैच भी चुने गए। दरअसल पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में रन बनाना सभी बल्लेबाजों के लिए काफी मुश्किल साबित हुआ। मैच के बाद शुभनम ने अपने एक ट्वीट से सभी ट्रोल्स का मुंह बंद कर दिया।
गुजरात टाइटन्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट पर 144 रन बनाए। राहुल तेवतिया ने 16 गेंद पर 22 रन ठोके। इस आर्टिकल को शेयर करते हुए शुभमन ने कछुए और खरगोश का इमोटीकॉन शेयर कर सबको यह कहानी याद दिला दी। जिसमें धीमी चाल वाला कछुआ अंत में खरगोश से रेस जीत जाता है। गुजरात टाइटन्स ने लखनऊ सुपर जायन्ट्स के खिलाफ 62 रनों से जीत दर्ज कर प्लेऑफ में जगह पक्की कर ली है। शुभमन गिल शुरुआती मैचों में भले ही फॉर्म में ना दिखे हों, लेकिन पिछली कुछ पारियों से अच्छे टच में नजर आ रहे हैं। अभी तक गिल 12 मैचों की 12 पारियों में 384 रन बना चुके हैं। गिल ऑरेंज कैप की दौड़ में अब टॉप-4 बल्लेबाजों में शामिल हो गए हैं।
00
लखनऊ सुपर जायंट्स की शर्मनाक हार पर भडक़े गंभीर, मैच के बाद खिलाडिय़ों को जमकर लगाई डांट
पुणे । आईपीएल 2022 में मंगलवार को सीजन का 57वां मैच खेला गया, जिसमें पॉइंट टेबल की दो टॉप टीमें आमने-सामने थी। बेस्ट वर्सेस बेस्ट की इस लड़ाई में गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 62 रन से करारी मात देकर आईपीएल 2022 के प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली। लखनऊ सुपर जायंट्स के पास अभी प्लेऑफ में पहुंचने का मौका है क्योंकि टीम के 16 अंक है और उसे अभी दो मैच और खेलने हैं। हालांकि टीम की शर्मनाक हार के बाद मेंटॉर गौतम गंभीर बहुत नाराज दिखे। मैच के बाद गंभीर ने खिलाडिय़ों की जमकर क्लास लगाई। उन्होंने कहा कि हारने में कोई बुराई नहीं है, लेकिन हार मान लेना बहुत गलत बात है। रुस्त्र ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें गंभीर मैच के बाद खिलाडिय़ों से बात करते हुए नजर आ रहे हैं। गंभीर ने कहा, मुझे लगता है कि आज हमने लड़ाई लड़ी ही नहीं। हम कमजोर नजर आए। ईमानदारी से कहूं तोआईपीएल जैसे टूर्नामेंट में कमजोर नजर आने की कोई गुंजाइश नहीं है। हारने में कोई बुराई नहीं है। मैच में एक टीम जीतेगी, एक हारेगी। लेकिन हार मान जाना बहुत गलत है। आज हमने इस टूर्नामेंट में टीमों को हराया है और इस टूर्नामेंट में हम बहुत अच्छा खेले हैं।
लखनऊ ने पहले गेंदबाजी करते हुए अपने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत गुजरात को चार विकेट पर 144 रन पर रोक दिया। लेकिन बल्लेबाजी टीम को ले डूबी। दीपक हुडडा को छोडक़र टीम का कोई भी बल्लेबाज टिक कर नहीं खेल सका और पूरी टीम 13.5 ओवर में 82 रन पर ढेर हो गई। गुजरात के लिए लेग स्पिनर राशिद खान ने 4 विकेट चटकाए।
गंभीर ने आगे कहा, उन्होंने अच्छी गेंदबाजी की और हम इसकी उम्मीद भी करते हैं। वह विश्वस्तरीय टीम हैं और उनके पास विश्वस्तरीय गेंदबाज हैं। लेकिन आप इंटरनेशनल गेंदबाजों के खिलाफ खेल रहे हैं और हम चाहते हैं कि टीमें हमें चुनौतियां दें। हम चुनौतियों का सामना करना चाहते हैं और इसीलिए हम प्रैक्टिस करते हैं।
00

)हार के बाद केएल राहुल के चेहरे पर दिखी टेंशन, इन पर फोड़ा ठीकरा
नई दिल्ली। आईपीएल 2022 में मंगलवार को केएल राहुल की कप्तानी वाली लखऊ सुपर गेंट टीम को गुजरात टाइटन के खिलाफ 62 रनों से हार का सामना करना पड़ा। लखनऊ सुपर जायन्ट्स ने गुजरात टाइटन्स को 144 रनों पर रोक दिया था, लेकिन जवाब में पूरी टीम महज 82 रनों पर सिमट गई।केएल राहुल ने गेंदबाजों को पूरा श्रेय दिया लेकिन हार के लिए बल्लेबाजों को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा, हम सभी को पता है कि यह विकेट बल्लेबाजी के लिए आसान नहीं है। हमने यहां जो पिछले दो या तीन मैच खेले उसमें ऐसा ही हुआ। हमें पता था कि यह पिच बल्लेबाजी के लिए चुनौतीपूर्ण है। लेकिन मुझे लगता है कि हमने काफी अच्छी गेंदबाजी की। राहुल ने कहा, किसी भी पिच पर विरोधी टीम को 150 रन से कम के स्कोर पर रोकना सराहनीय है। हमें हालांकि बेहतर बल्लेबाजी करनी चाहिए थी। कुछ खराब शॉट चयन और रन आउट से स्थिति और खराब हो गई। उम्मीद करते हैं कि इस मुकाबले से सबक लेंगे।
00

प्लेऑफ की एक टीम हुई फाइनल, अब 8 टीमों के बीच 3 पायदानों के लिए होगी जंग
नई दिल्ली । आईपीएल 2022 पॉवन्टस टेबल की बात करें तो हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली गुजरात टाइटन्स ने फिर से टॉप पर कब्जा जमा लिया है। 18 अंक गुजरात की टीम ने हासिल कर लिए हैं और इसी के साथ इस टीम ने आईपीएल 2022 के प्लेऑफ के लिए चलीफाई कर लिया है। अभी तक लखनऊ सुपर जाएंट्स पहले पायदान पर थी। दोनों टीमों के खाते में 16-16 अंक थे, लेकिन नेट रन रेट लखनऊ का बेहतर था। वहीं, आईपीएल 2022 के प्लेऑफ के लिए अब एक टीम फाइनल हो गई है, जबकि बाकी बचे तीन पायदानों के लिए अब 8 टीमों में जंग होगी, क्योंकि मुंबई इंडियंस प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है। गुजरात ने चलीफाई कर लिया है, जबकि मुंबई बमुश्किल 10 अंकों तक पहुंच पाएगी। ऐसे में बाकी 8 टीमों के पास प्लेऑफ में पहुंचने का मौका है, लेकिन अपने दम पर चलीफाई करने का मौका कुछ ही टीमों के पास है।
मौजूदा समय में आईपीएल 2022 के प्लेऑफ के बाकी बचे तीन पायदानों पर कब्जा जमाने का मौका लखनऊ सुपर जाएंट्स, राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पास है। यही वो टीमें हैं, जिनके खाते में 14 या इससे ज्यादा अंक हैं। लखनऊ के खाते में 16, राजस्थान और बैंगलोर के खाते में 14-14 अंक हैं। दिल्ली कैपिटल्स, सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के पास 16-16 अंकों तक पहुंचने का मौका है।
वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स 14-14 तक पहुंच सकती हैं। इनके लिए प्लेऑफ में पहुंचना तभी संभव होगा, जब इन टीमों के हिसाब से बाकी टीमों के नतीजे आएं। ऐसे में यही हो सकता है कि राजस्थान और बैंगलोर अपने बाकी के एक भी मैच न जीतें और दिल्ली समेत हैदराबाद और पंजाब भी सिर्फ 14-14 अंक तक पहुंच पाएं। इस स्थिति में नेट रन रेट के आधार पर केकेआर और सीएसके के पास चलीफाई करने का मौका होगा।