Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 10, 2026

बॉडीकॉन स्लिट ड्रेस में जाह्नवी का किलर लुक देख घायल हो गए फैंस

आरआरआर: 20 मई को नहीं अपितु 2 जून को होगा ओटीटी पर प्रदर्शन
ख्यातनाम निर्देशक एसएस राजामौली की हालिया प्रदर्शित और ब्लॉकबस्टर रही फिल्म आरआरआर अब सिनेमाघरों के बाद ओटीटी प्लेटफार्म पर धमाका करने को तैयार है। फिल्म ने सभी बॉलीवुड फिल्मों को जबरदस्त टक्कर दी। आरआरआर बीती 24 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। ये फिल्म 5 भाषाओं —हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़—में रिलीज की गई थी। जी5 ने बताया है कि चार भाषाओं यानी तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में तो ये फिल्म 20 मई को ही रिलीज हो रही है लेकिन हिंदी के लिए थोड़ा सा और इंतजार करना होगा। जी5 हिंदी में इस फिल्म को 2 जून को ऐलान करेगा।
एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी और दक्षिण भारत के सुपर सितारों राम चरण और जूनियर एनटीआर के अभिनय से सजी फिल्म आरआरआर देशभर के सिनेमाघरों में सफलतापूर्वक 8वें सप्ताह में चल रही है। हालांकि यह अब पूरे देश में अपितु देश के कुछ चुनिंदा शहरों के सिनेमाघरों में अभी भी दिखाई जा रही है। इस फिल्म का क्रेज अभी तक लोगों के सिर पर छाया हुआ है। यही वजह है कि फिल्म ने दुनिया भर के सिनेमाघरों से बंपर कमाई की है। फिल्म वैश्विक स्तर पर अब तक 1150 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है। इस फिल्म ने हिंदी बेल्ट में 200 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की।
फिल्म की रफ्तार तब थमी जब इसे यश स्टारर फिल्म केजीएफ 2 ने टक्कर दी। इससे पहले तो बच्चन पांडे और द कश्मीर फाइल्स जैसी फिल्में इसका कुछ नहीं बिगाड़ सकीं। शाहिद कपूर की जर्सी भी इसे रोकने में नाकामयाब रही और आखिरकार अब ये फिल्म ओटीटी पर रिलीज हो रही है। हिन्दी भाषा में इस फिल्म को 2 जून 2022 को ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर प्रदर्शित किया जा रहा है। हिन्दी भाषा के दर्शकों का ओटीटी प्लेटफार्म पर इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार हो रहा है।
००

1.5 लाख रुपए की ड्रेस पहना हिना खान ने लूट ली महफि़ल
टीवी से लेकर बॉलीवुड तक में धमाल मचाने वाली एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। जी हाँ और आज के समय में मशहूर टीवी एक्ट्रेस हिना खान एक बार फिर कान्स फिल्म फेस्टिवल 2022 में रेड कार्पेट पर चलने के लिए तैयार हैं। जी हाँ, मिली जानकारी के तहत इस बार उनका लुक धमाकेदार होने वाला है। हालाँकि इससे पहले हिना खान 15 मई को यूके एशियन फिल्म फेस्टिवल में डिजाइनर तरुण तहिलियानी के स्टनिंग आउटफिट में शिरकत की थीं।
अब हाल ही में हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही हैं। आप देख सकते हैं इस आउटफिट में वह कमाल दिख रहीं हैं और उनके इस आउटफिट की कीमत 1।5 लाख रुपए है। जी हाँ, बॉलीवुड डिजाइनर तरुण तहिलियानी के डिजाइन किए क्रीम कलर के शीर आउटफिट में बेहद हॉट और क्यूट लग रही हैं। आप देख सकते हैं हिना ने शीर कोर्सेट पहना हुआ है। वहीं मिनिमल मेकअप और मेसी बन में बंधे बालों के साथ उन्होंने अपने लुक को सिंपल लेकिन एलिगेंट रखा।
उनके इस फोटोशूट को देख फैंस के होश उड़े हुए हैं। इसमें हिना खान ने एक से बढक़र एक पोज दिए हैं। इस फोटो को देख एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- खूबसूरत वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- कोई इतना खूबसूरत कैसे दिख सकता है? काम के बारे में बात करें तो जल्द आप हिना को बेहतरीन फिल्मों, वेब सीरीज में देखने वाले हैं।
००

बॉडीकॉन स्लिट ड्रेस में जाह्नवी का किलर लुक देख घायल हो गए फैंस
धडक़ गर्ल उर्फ बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर का फैशन इतना कमाल है कि वह हर एक आउटफिट में और भी ज्यादा ग्लैमरस दिखती है। वह जब भी किसी पार्टी या इवेंट में स्पॉट होती हैं तो लोग उनके लुक्स पर से निगाह हटा ही नहीं पाते है । उनका फैशन ऐसा होता है जिससे यंग गर्ल्स भी टिप्स ले लेती है। जान्हवी के वॉर्डरोब कलेक्शन मेंग्लमैरस अटायर्स से लेकर सिंपल स्टाइल वाले सिल्हूट्स भी जुड़ा हुआ हैं।
ऐसा ही एक फोटोशूट रिसेन्टली जान्हवी ने करवाया है, जिसमें वह मरून कलर की बोल्ड ड्रेस पहनी हुई दिखाई दे रही है। लुक्स के बारें में बात की जाए तो जाह्नवी ग्लिटरी बॉडीकॉन ड्रेस में नजऱ आ रही है। उनकी इस ड्रेस में बिलो द बस्ट पोर्शन पर टाइट फिटिंग के साथ माइक्रो प्लीट्स भी दिखाई दे रही है, इसमें उनकी साइड कर्व्स और टोन्ड ऐब्डमन हाईलाइट होने लगी है। उन ड्रेस में बैक डिटेलिंग भी बहुत खास थी क्योंकि इसे बैकलेस रखा गया था जिसे फ्लॉन्ट करने में जान्हवी ने कोई कसर नहीं छोड़ी। वहीं फ्रंट पर ड्रेस का थाई-हाई स्लिट उनके टोन्ड लेग्स को फ्लॉन्ट कर रहा है। इस फोटोशूट में उन्होंने अपने मेकअप पर खास ध्यान दिया।
उन्होंने ड्रेस से मैचिंग का आईशैडो, ब्लश विंग्ड आईलाइनर और पिंक कलर का लिप शेड भी लगा रखा है। जिसके साथ ही उन्होंने बालों को खुला छोड़ दिया है। उनका ये फोटोशूट बहुत  किलर है जो फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। वर्कफ्ऱंट के बारें में बात की जाए तो जाह्नवी के पास कई फिल्म हैं जिनमें गुड लक जैरी,मिली, मिस्टर एंड मिसेज माही और बावल शामिल है।

You may have missed

Advertisement