7जून से गैरसैंण में होगा उत्तराखंड विस सत्र, धामी सरकार पेश करेगी बजट
देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा सत्र आगामी 7 जून से गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में होगा। जिसको लेकर शासनादेश जारी कर दिया गया है। यह बजट सत्र 7 जून से शुरू होगा। जिसमें धामी सरकार अपना बजट पेश करेगी। बता दें कि इन दिनों मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बजट को आम जनता के अनुरूप बनाने के लिए लगातार जन संवाद कर कर रहे हैं। बीती रोज यानी 19 मई को सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में बजट पूर्व संवाद कार्यक्रम को संबोधित किया। जिसमें उद्योग, व्यापार, होटल, पर्यटन, कृषि आदि विभिन्न क्षेत्रों के विषय विशेषज्ञों से सुझाव लिए गए। लिहाजा, सीएम धामी भी कह चुके हैं कि राज्य का बजट, सामान्य जनता का बजट बनना चाहिए.बजट सत्र पर स्पीकर ऋतु खंडूड़ी का बयान.ये भी पढ़ेंः ‘बजट पूर्व संवाद’ कार्यक्रम में बोले सीएम धामी, विकास यात्रा में सबकी सहभागिता जरूरीवहीं, शासन से जारी हुए आदेश के अनुसार, उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा का दूसरा सत्र 7 जून यानी मंगलवार से गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में आहूत किया गया है। इसी सत्र में सरकार अपना बजट भी पेश करेगी। साथ ही आर्थिक सर्वेक्षण भी आएगा। बजट को आम लोगों के अनुरूप तैयार करने के लिए सरकार लगातार लोगों से सुझाव भी ले रही है.क्या बोलीं स्पीकर ऋतु खंडूड़ी? उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने बताया कि वो खुद और विधानसभा के सभी अधिकारी व कर्मचारी बजट सत्र को लेकर पूरी तरह से तैयार हैं। हालांकि, उन्होंने इसे चुनौतीपूर्ण भी बताया है, लेकिन उन्होंने तैयारियां पूरी होने की बात कही। ऋतु खंडूड़ी ने कहा कि गैरसैंण में जब विधानसभा सत्र होगा तो गैरसैंण के विकास और आगे की रणनीति पर जरूर चर्चा होगी.
