Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 26, 2026

पेंटागॉन मॉल के कैप्टन बार में आग लगने से लाखों का सामान जला


हरिद्वार। सिडकुल स्थित पेंटागन मॉल के कैप्टन बार में आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगने से मॉल की दुकान में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया। मॉल में आग लगने की सूचना पर मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि दमकल कर्मियों द्वारा समय रहते आग पर काबू पा लेने से कोई जनहानि नहीं हुई। रविवार सवेरे सिडकुल स्थित पेंटागॉन मॉल की बिल्डिंग में कैप्टन बार में आग लग गई। आग लगने से मॉल में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। कैप्टन बार के कर्मचारियों ने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। सूचना पर दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। लेकिन आग बुझने तक लाखों रूपए कीमत का सामान जलकर राख हो गया। सीएफओ नरेंद्र सिंह कुंवर ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। बिल्डिंग में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आग लगने के कारण का पता लगाया जाएगा।

Advertisement