Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 26, 2026

बहादराबाद पुलिस ने दबोचे बाईक चोर, 10 बाईक बरामद

हरिद्वार। बहादराबाद पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर अलग-अलग स्थानों से चोरी की गयी दस बाईक बरामद की हैं। पत्रकारों को जानकारी देते हुए एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार ने बताया कि खड़खड़ी निवासी विष्णु शर्मा ने बहादराबाद पीठ बाजार से उनकी बाईक चोरी कर लिए जाने के संबंध में मुकद्मा दर्ज कराया था। मुकद्मा दर्ज करने के बाद चोरी की गयी बाईक की बरामदगी व अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए गठित पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर पथरी पावर हाउस के समीप चेकिंग के दौरान दो लोगों तैय्यब निवासी ग्राम जमालपुर थाना रूड़की हाल निवासी ग्राम सराय कोतवाली ज्वालापुर व शाहबान निवासी ग्राम इक्कड़ कला थाना पथरी को चोरी की एक बाईक समेत गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर पथरी पावर हाउस के पास ही झाड़ियों में छिपाकर रखी गयी हरिद्वार, ज्वालापुर, सिडकुल, यूपी के मेरठ व हरियाणा से चोरी की गयी 9 बाईक बरामद की। पूछताछ में उन्होंने बताया कि मोटरसाईकिल चोरी करने के बाद वे सस्ते दामों पर बेच देते थे। आरोपियों के खिलाफ हरिद्वार जनपद व यूपी के मेरठ जनपद में चोरी के कई मुकद्मे दर्ज हैं। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष रितेश शर्मा, एसआई गजेंद्र सिंह रावत, एसआई हेमदत्त भारद्वाज, कांस्टेबल बलवीर सिंह, सुनील चौहान, सुभाष राणा, सुशील चौहान, हरजिन्दर सिंह आदि शामिल रहे।

Advertisement