March 11, 2026

नगर पंचायत ने भेजे जिला योजना के प्रस्ताव


बागेश्वर। कपकोट नगर पंचायत में वर्ष 2022-23 जिला योजना की संरचना प्रस्ताव पारित करने को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में कई महत्वपूर्ण योजनाओं को लेकर सहमति जताई गई। उज्ज्वला भवन से कपकोट नगर पंचायत कार्यालय तक मोटर मार्ग डंपिंग यार्ड में सुरक्षा दीवार, मरगड़ी गधेरे में सुरक्षा दीवार, कपकोट गांव तक जुड़ने वाला सीसी मार्ग, नहरों की व्यवस्था, किसानों को कृषि यंत्र, मत्स्य विभाग में आजिविका में योजना के तहत केदारेश्वर मैदान में सुरक्षा दीवार सहित पार्किंग व्यवस्था सहित अन्य बिंदुओं पर प्रस्ताव पारित किए गए। अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट, सभासद डुंगर सिंह, दीपक ऐठानी, सभासद तनुज तिरूवा, हेमा देवी, प्रवीण सिंह, मनोनीत सदस्य दयाल ऐठानी आदि मोजूद रहे। संचालन ईओ नवीन कुमार ने किया।