May 11, 2026

कश्मीर में हो रही हिंदुओं की हत्या से घबराई केंद्र सरकार, शाह ने की अजित डोभाल से मुलाकात


नई दिल्ली । कश्मीर में बढ़ रहे आतंकियों के हौंसले सरकार के लिए बड़ी चुनौती बन गए है। हिंदू नागरिकों की हो रही हत्या के बाद अब केंद्र सरकार एक्शन मोड में आ गई है। गृह मंत्री अमित शाह ने कुलगाम में हिंदू बैंक मैनेजर की हत्या के बाद एनएसए अजित डोभाल से मुलाकात की और हालात को लेकर चर्चा की। इस बैठक में रा चीफ सुमंत गोयल भी शामिल थे। सूत्रों के मुताबिक यह बैठक करीब एक घंटे तक चली। जम्मू कश्मीर में लगातार बिगड़ते हालात को लेकर गृह मंत्री ने कल शुक्रवार को एक उच्च स्तरीय बैठक भी बुलाई है।
कश्मीर में दहशतगर्द लगातार आम नागरिकों को निशाना बना रहे हैं। मंगलवार को ही कश्मीरी पंडित महिला टीचर को स्कूल के भीतर ही मौत के घाट उतार दिया गया था। आज गुरुवार को आतंकियों ने फिर से एक आम नागरिक को निशाना बनाया। राजस्थान के हनुमानगढ़ के रहने वाले विजय कुमार को बैंक के अंदर घुसकर गोली मार दी गई। विजय कुलगाम के इलाकाही देहाती बैंक में मैनेजर थे। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक आतंकी ने दिन दहाड़े बैंक में घुसकर उन पर गोलियां बरसा दीं। घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। मई महीने में भी आतंकियों ने टारगेट किलिंग को अंजाम देते हुए 7 लोगों की हत्या कर दी थी। इनमें पांच 4 नागरिक और 3 पुलिसकर्मी शामिल हैं।
इस आतंकी संगठन ने ली जिम्मेदारी
आतंकी संगठन टीआरएफ ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। आतंकी संगठन ने धमकी देते हुए कहा है कि वह आगे भी हिंदुओं की हत्या जारी रखेंगे।