March 11, 2026

नए भारत मिशन सब मित्रों की सुनवाई होगी देश के वीरों की नहीं : राहुल गांधी


नई दिल्ली, । कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जहां एक तरफ देश के परमवीर है तो दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का घमंड और तानाशाही। राहुल गांधी ने कहा कि देश के युवा जहां आर्मी में जाकर देश की सेवा करना चाहते हैं लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को युवाओं का भविष्य की कोई फिक्र नहीं क्योंकि उन्हें अपने नजदीकी मित्रों को फायदा पहुंचाने से ज्यादा कुछ भी नहीं दिख रहा है। राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल पूछते हुए कहा कि क्या ‘नए भारत’ में सिफऱ् ‘मित्रों’ की सुनवाई होगी, देश के वीरों की नहीं। राहुल गांधी ने कहा कि सेना में भर्ती के लिए लागू की गई केंद्र सरकार की अग्निपथ योजनाएं अब सरकार के गले की फांस बनती नजर आ रही है। राहुल ने कहा कि देश में युवा इस स्कीम के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन पर उतरे हुए हैं लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इसकी फिक्र नहीं है। राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि देश की जनता क्या चाहती है ऐसे प्रधानमंत्री को कोई मतलब नहीं है क्योंकि अपने दोस्तों की आवाज के अलावा कुछ सुनाई नहीं देता। राहुल गांधी ने कहा कि देश के देश के बेरोजगार युवाओं की आवाज को प्रधानमंत्री को सनना चाहिए। राहुल गांधी ने कहा कि सेना के तीनों अंगों में भर्ती के लिए अग्निपथ योजना जुलई जा रही है उसे देश के युवाओं ने पूरी तरह से नकार दिया है लेकिन भाजपा की केंद्र की सरकार को यह समझ नहीं आ रहा है कि उनकी हर योजना को देश की जनता ने हर बार निकाला है। अग्नीपथ को नौजवानों ने नाकारा तो किसी कानून को किसानों ने नकारा वही नोटबंदी को अर्थशास्त्रियों ने निकाला तो जीएसटी को व्यापारियों ने नकारा देश की जनता क्या चाहती है यह प्रधानमंत्री को समझना होगा नहीं तो बाद में चलकर देश के लिए और उनके लिए भी बहुत हानिकारक होने वाला है।