Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 12, 2026

एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को मिली जेड प्लस सुरक्षा


रायरंगपुर । केंद्र ने एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को सीआरपीएफ कमांडो की जेड प्लस सुरक्षा प्रदान की है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इससे पहले आज सुबह द्रौपदी मुर्मू ने रायरंगपुर के शिव मंदिर में झाड़ू लगाकर सफाई की और उसके बाद पूजा-अर्चना की। उन्होंने रायरंगपुर के ही जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की थी।
द्रौपदी मुर्मू को केंद्र सरकार ने आज से केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों द्वारा 24 घंटे जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की है। ओडिशा में सिंचाई और बिजली विभाग में एक कनिष्ठ सहायक से लेकर बीजेपी के नेतृत्व वाले राजग की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार नामित होने तक का सफर आदिवासी नेता द्रौपदी मुर्मू के लिए बेहद लंबा और मुश्किल सफर रहा है। निर्वाचित होने पर मुर्मू आदिवासी समुदाय से ताल्लुक रखने वाली भारत की पहली राष्ट्रपति होंगी।

Advertisement