Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 24, 2026

जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित


रुद्रप्रयाग। शनिवार को जिला पंचायत सभागार में अपर जिला जज कंवर अमनिन्दर सिंह की मौजूदगी में हुए गोपनीय मतदान में 14 सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया। जबकि विरोध में एक भी मत नहीं पड़ा और अविश्वास प्रस्ताव पारित कर दिया गया। इसकी पूरी रिपोर्ट जिलाधिकारी द्वारा शासन को भेज दी गई है। जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह शुक्रवार शाम को इस्तीफा दिए दाने के बाद शनिवार को जिला पंचायत सभागार में जिला पंचायत सदस्यों की बैठक में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा की गई। बैठक में चर्चा के बाद गोपनीय मतदान किया गया। जिसमें 18 सदस्यों की जिला पंचायत में 14 सदस्य ही शामिल हुए। मतदान में 4 सदस्य अनुपस्थित रहे। 14 सदस्यों द्वारा गोपनीय मतदान में अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में मत डाले गए। जबकि अविश्वास प्रस्ताव के विरोध में एक भी मत नहीं पड़ा। इस कार्रवाई के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव पारित कर दिया गया। उधर, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि जिला पंचायत अध्यक्ष के विरोध में लाया गया अविश्वास प्रस्ताव पारित हो गया है। इसकी रिर्पोट शासन को भेजी गई है जिस पर देर रात तक फैसला आने की उम्मीद है।
आखिरी तक एकमत रहे नाराज सदस्य-
जिला पंचायत के 14 सदस्य आखिरकार अपने इरादों में कामयाब हो गए। करीब एक महीने के इस घटनाक्रम में हालांकि अध्यक्ष की कुर्सी बचने की कम संभावना जताई जा रही थी। लेकिन भाजपा के कुछ लोग उम्मीद जरूर लगा रहे थे कि कहीं वोटिंग में एक दो सदस्य पाला न बदल दें। ऐसा कुछ भी नहीं हुआ और अध्यक्ष से नाराज सदस्य अपने मिशन में कामयाब हो गए।

Advertisement