Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 24, 2026

गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाली छात्रा रोशनी को सम्मानित किया


चमोली। राजकीय पीजी कॉलेज गैरसैंण की भूगोल विषय में गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाली छात्रा रोशनी को सार्वजनिक समारोह आयोजित कर नगर पंचायत सभागार में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विधायक अनिल नौटियाल ने कहा कि इससे पूरे कर्णप्रयाग विधानसभा का मान सम्मान बढ़ा है तथा सरकार बालिका की हरसंभव मदद करेगी। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे नपंअ पुष्कर सिंह रावत ने कहा कि भविष्य में भी क्षेत्र का नाम रोशन करने वालों का इस प्रकार सम्मान किया जायेगा। इस अवसर पर छात्रा रोशनी पंवार ने राजकीय पीजी कॉलेज में एमएससी विज्ञान की कक्षाएं चलाने का अनुरोध विधायक नौटियाल से किया। इस अवसर पर बालिका के पिता नंदन सिंह, मामा विमला देवी, प्रमुख शशि सोरियाल, भाजपा के केंद्रीय मीडिया सदस्य सतीश लखेड़ा, पूर्व प्रमुख सुमिति बिष्ट, पूर्व नंपअ गंगा पंवार, सुरेन्द्र बिष्ट, ईओ हेमंत गुप्ता, महावीर रावत, गिरीश डिमरी, दिनेश गौड़, हीरा प्रसाद, एलपी सती, पृथ्वी बिष्ट, विरेन्द्र टम्टा, बलवीर, मुकेश, जगदीश, अमरा, कस्तूरा , दयाल आदि मौजूद रहे।

Advertisement