Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 31, 2026

जलसंस्थान 76 उपभोक्ताओं को पिला रहा गंदा पानी


बागेश्वर। जलसंस्थान बागेश्वर ने तुषरेड़ा-सिमदे गधेरे से तल्ला देवतोली तक तुषरेड़ा, हल्दौड़, अखराड़ी ,गिराड़ी, ढानण, ठांगा, देवलेत, पटौली गांवों के लिए पेयजल लाइन बनाई, जिसमें 76 उपभोक्ताओं निर्भर है।य हां लोनिवि बागेश्वर के द्वारा देवीनगर धामपुर से तुषरेड़ा तक सड़क कटान का कार्य चल रहा है। जिसका पूरा कटान का मलबा सीधे पेयजल श्रोत में डाल दिया है। जिससे पानी गंदा हो गया है। यही नहीं यहां गंदा पानी सीधे घरों तक पहुंच रहा है। बहादुर राम, जगदीश राम, पुष्कर राम, मंजू देवी, दीपक सिंह, पंकज सिंह ने समस्या का समाधान करने की मांग की है। इधर जल संस्थान के जेई वीरेंद्र कुमार टम्टा ने बताया कि पेयजल उपभोक्ताओं को शुद्ध पानी देना हमारी जिम्मेदारी है। जल्दी ही स्थलीय जांच कर इसे ठीक किया जाएगा।

You may have missed

Advertisement