March 6, 2026

बजट आवंटन में लगाया उपेक्षा का आरोप


बागेश्वर। खनन न्यास के बजट आवंटन पर खुलौनी के ग्राीमणों ने कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि उनके गांव की हमेशा से ही उपेक्षा होती है, जबकि उनके गांव में ही चार माइनें संचालित हो रही हैं। हर साल गांव को नुकसान होता है, लेकिन जब बजट आवंटन की बात होती है तो उनकी सुध तक नहीं ली जाती है। उन्होंने गांव के लिए भी बजट में प्रावधान करने की मांग की है। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इस मौके जगदीश उपाध्याय, कमल किशोर, भरत कांडपाल आदि शामिल हैं।