June 19, 2026

घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर फूंका केंद्र सरकार का पुतला


हरिद्वार। रसोई गैस के दामों में बढ़ोतरी तथा लगातार बढ़ती महंगाई के विरोध में  महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने शहर में कई स्थानों पर प्रदर्शन कर केंद्र सरकार का पुतला फूंका। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव डा.संजय पालीवाल ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार रसोई गैस के दाम लगातार बढ़ा रही है। हाल ही में रसोई गैस के सिलेंडर के मूल्य में पचास रूपए की बढ़ोतरी कर दी गयी है। पिछले एक वर्ष में रसोई गैस के दामों में तीन सौ रूपए की बढ़ोतरी की जा चुकी है। महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत होने के बाद से ही केंद्र सरकार लगातार रसोई गैस के दाम बढ़ा रही है। पेट्रोल डीजल के दाम भी आसमान छू रहे हैं। अन्य जरूरी चीजों के दाम भी लगातार बढ़ाए जा रहे हैं। जिससे गरीब व मध्यम वर्ग को भारी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड सरकार के सौ दिन पूरे होने पर केंद्र सरकार ने घरेलू रसोई गैस के सिलेंडर में पचार रूपए की बढ़ोतरी कर जनता को तोहफा दिया है। श्रमिक नेता मुरली मनोहर तथा पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रदीप चौधरी ने कहा कि महंगाई बढ़ाकर केंद्र सरकार जनता का उत्पीड़न कर रही है। कांग्रेस केंद्र सरकार को जनता उत्पीड़न बंद करने के लिए विवश करेगी। महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष बिमला पांडे तथा प्रदेश महासचिव अनिल भास्कर ने कहा कि महंगाई ने जनता की कमर तोड़कर रख दी है। महिलाओं के लिए रसोई चलाना मुश्किल हो रहा है। प्रदेश महासचिव महेश प्रताप राणा, कनखल ब्लाक अध्यक्ष शुभम अग्रवाल, ज्वालापुर नगर अध्यक्ष यशवंत सैनी, सुभाषनगर अध्यक्ष कैलाश प्रधान ने कहा कि केंद्र सरकार जनता से किए वादों को पूरा करने में विफल रही है। जनता को राहत देने के बजाए महंगाई बढ़ाकर लोगों की मुश्किलें बढ़ायी जा रही है। इस दौरान प्रदेश प्रवक्ता शुभम जोशी, पार्षद उदयवीर चौहान, पार्षद जफर अब्बासी, शाहबुद्दीन, तासीन अंसारी, अंजु द्विवेदी, नवेज अंसारी, वसीम सलमानी, रवीश भटीजा, जितेंद्र सिंह, सुनील कुमार सिंह, हरद्वारी लाल, रचित अग्रवाल, अशोक उपाध्याय, अरविंद चंचल, सतेंद्र वशिष्ठ, मनोज सैनी, वीरेंद्र भारद्वाज, जगदीश प्रसाद, हरजीत सिंह, ललित वालिया, बी.के.सिन्हा, करणसिंह राणा, संदीप प्रधान, राजेंद्र श्रीवास्तव, विपिन पेवल, अमित नौटियाल, सागर सिंह आदि सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे।

You may have missed