Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 8, 2026

और अब  गौतम अडानी को मिलेगी जेड सिक्योरिटी

 
नई दिल्ली ।  कारोबारी गौतम अडानी को केंद्र सरकार की ओर से जेड सिक्योरिटी दी गई है। सूत्रों के मुताबिक आईबी के इंटेलिजेंस इनपुट के आधार पर अडानी को यह सुरक्षा दी गई है। गौतम अडानी अपनी सुरक्षा पर आने वाले खर्च को खुद वहन करेंगे। जेड सुरक्षा के तहत कुल 33 सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया जाएगा। गौतम अडानी से पहले रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी को भी जेड सिक्योरिटी दी गई थी। अंबानी की ओर से भी अपनी सुरक्षा पर आने वाले खर्च को वहन किया जाता है और मासिक आधार पर रकम अदा की जाती है। इन्ही शर्तों के आधार पर गौतम अडानी को भी सुरक्षा प्रदान की गई है

You may have missed

Advertisement