Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 14, 2026

जगदीश हत्याकांड की कराई जाएगी उच्च स्तरीय जांच: राजेंद्र बिष्ट  


हल्द्वानी। प्रदेश महामंत्री बनाए जाने के बाद भाजपा नेता राजेंद्र बिष्ट रविवार को पहली बार रामनगर पहुंचे। यहां उनका कार्यकर्ताओ ने जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने कार्यर्कताओं से 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटने को कहा। अल्मोड़ा में अंतरजातीय विवाह के विरोध में हुई दलित युवक की हत्या की उच्च स्तरीय जांच कराने की बात कही। तेलीपुरा रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में हुए कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री राजेंद्र बिष्ट ने कहा कि भाजपा सभी वर्गों के कार्यकर्ताओं का सम्मान करने वाली पार्टी है। उन्होंने कहा कि पेपर लीक प्रकरण में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जायेगा। इस दौरान विधायक दीवान सिंह बिष्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, मंडी समिति के चैयरमेन राकेश नैनवाल, नगर अध्यक्ष भावना भट्ट, वीरेंद्र रावत, इन्दर रावत, नवीन करगेती, जगमोहन सिंह बिष्ट, भगीरथ लाल चौधरी, दिनेश मेहरा, अमिता लोहनी, हेम चंद्र जोशी, पूरण नैनवाल, गणेश रावत, अशोक गुप्ता, आशा बिष्ट, संजय बिष्ट, ममता गोस्वामी, भूपेन्द्र सिंह खाती, सत्यप्रकाश शर्मा, रुचि शर्मा, दानिश सिद्दीकी, सैयद अली नक़वी, अजीज खान आदि मौजूद रहे।

Advertisement