Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 13, 2026

देवलगढ़-बुघाणी मार्ग पर सड़क हादसे में दो की मौत


श्रीनगर गढ़वाल। खिर्सू-देवलगढ़ बुघाणी मोटरमार्ग पर बीती देर रात करीब दस बजे के करीब भटोली गांव के पास एक वाहन 500 मीटर खाई में गिर गया। हादसे में वाहन सवार दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मैक्स वाहन रात को गिर चुका था, किंतु इसकी जानकारी सुबह पता लग पायी। इसकी जानकारी मिलते ही एसडीआरएफ एवं पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा तो मैक्स में सवार दोनों लोगों की मौत हो गयी थी। पुलिस द्वारा दोनों शवों को लाकर बेस अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए लाया गया। कोतवाल हरिओम राज चौहान ने बताया कि भटोली के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक अर्जुन सिंह पुत्र धर्म सिंह उम्र 35 वर्ष तथा सवार व्यक्ति देव सिंह पुत्र स्व. बलवीर सिंह की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि दोनों व्यक्ति मैक्स वाहन से खिर्सू से भटोली की ओर आ रहे थे, इसी बीच रात्रि के समय उक्त दुर्घटना हुई। बताया जा रहा है कि मृतक देव सिंह पानी के टैंक खोलने का काम करता था। कोतवाल हरिओम राज चौहान ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए बेस चिकित्सालय पहुंचाया गया। पूर्व प्रधान मुकेश भट्ट ने कहा कि उक्त वाहन रात्रि के समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, किंतु वाहन दुर्घनाग्रस्त होने की सूचना सुबह लगने के बाद पुलिस प्रशासन को बताया गया।

You may have missed

Advertisement