Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 13, 2026

कार दुर्घटना ग्रस्त, चार की मौत दो घायल


नई टिहरी। सुबह के वक्त यात्रियों की एक कार, जो हरिद्वार से बदरीनाथ जा रही थी, श्रीपुर आश्रम ब्रह्मपुरी के पास सड़क से लगभग 50 मीटर नीचे गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना में चार लोगों में से तीन की मौके पर और एक की एपीएस अस्पताल ऋषिकेश में इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हुए हैं। घायलों का ऋषिकेश के अस्तपालों में इलाज चल रहा है। जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार अनुसार सुबह लगभग साढ़े सात बजे करीब एक वाहन बदरीनाथ जाते हुये दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना में चार लोगों की मौत हुई है। मृतकों में दहिसर मुम्बई (महाराष्ट्र) निवासी शिवाजी बुधकर (53) पुत्र शिवाजी बाबा जी बुधकर, पछबंदर कोलीवाड़ा रोड़ ईस्ट वसई थाणे महाराष्ट्र निवासी पुरुषोत्तम दतात्रेय (37) पुत्र दतात्रेय खुलकुटी, एलबीएसएच मार्ग मनोर टाकवाहल ठाणे महाराष्ट्र निवासी जितेंद्र प्रकाश लोखंडे (43) पुत्र प्रकाश लोखंडे और पचुबंदर वसई पालघर महाराष्ट्र निवासी धर्मराज पुत्र नारायण शामिल हैं। जबकि घायलों में रुद्रप्रयाग के ऊखीमठ तहसील के ग्राम उसाड़ा निवासी कविंद्र सिंह (37) पुत्र ज्ञान सिंह का सरकारी अस्तपाल ऋषिकेश में इलाज चल रहा है। ओम सदगुरू नगर ग्रेटर मुंबई निवासी रविंद्र चव्हाण (56) पुत्र महादेव चव्हाण का एम्स ऋषिकेश में इलाज चल रहा है।

You may have missed

Advertisement