Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 31, 2026

52-वीक हाई पर पहुंच गया अडानी ग्रुप का यह शेयर, निवेशकों को मिला तगड़ा रिटर्न


नई दिल्ली र ।  अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड के शेयरों में रैली जारी है। शुक्रवार के शुरुआती कारोबार में बीएसई पर यह शेयर 1 प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ 3,506 के नए हाई पर पहुंच गया था। स्टॉक इस महीने बेंचमार्क निफ्टी 50 इंडेक्स में शामिल किया जा रहा है। बता दें कि इंडेक्स रिजिग के हिस्से के रूप में अडानी एंटरप्राइजेज श्री सीमेंट की  जगह लेगा। यह बदलाव 30 सितंबर, 2022 से प्रभावी होंगे।
00

)शेयर बाजार की अच्छी शुरुआत: 60,000 के करीब पहुंचा सेंसेक्स, निफ्टी में भी तेजी
नई दिल्ली ।  शेयर बाजार की आज शुक्रवार को अच्छी शुरुआत रही। सेंसेक्स 303.23 प्वाइंट तेजी के साथ 59,991.45 अंक पर खुला। वहीं, निफ्टी 96.55 अंक बढक़र 17,895.30 पर खुला। बीएसई पर सबसे अधिक इंडसइंड बैंक के शेयर 3.24प्रतिशत की तेजी पर कारोबार कर रहे हैं। सबसे अधिक गिरावट महिन्द्रा एंड महिन्द्रा और भारती एयरटेल के शेयर में हैं।
00

)बायबैक की खबर सुन इस शेयर को खरीदने की मची होड़, लगातार दो दिन से लग रहा अपर सर्किट
 नई दिल्ली । तानला प्लेटफॉम के शेयरों में आज शुक्रवार के कारोबार में जबरदस्त तेजी है। हैदराबाद स्थित क्लाउड कम्युनिकेशंस कंपनी तानला प्लेटफॉम के शेयर में आज 5प्रतिशत की तेजी देखी गई। इससे पहले गुरुवार को भी कंपनी के शेयर 5प्रतिशत तक चढ़ गए थे। बता दें कि कंपनी कंपनी के शेयर पिछले दो ट्रेडिंग सेशंस में लगातार अपर सर्किट को हिट कर रहा है। तानला प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड के शेयर बीएसई पर 875.15 रुपये पर कारोबार कर रहे हैं।
शेयरों में तेजी की वजह?
आपको बता दें कि तानला प्लेटफॉम के 170 करोड़ रुपये के शेयर बायबैक प्रस्ताव को निदेशक मंडल की मंजूरी मिल गई है। बायबैक के तहत पेश किए गए इच्टिी शेयरों में प्रत्येक का फेस वैल्यू 1 रुपये है। बायबैक के लिए 1,200 रुपये का न्यूनतम मूल्य निर्धारित किया गया है।

You may have missed

Advertisement