धार्मिक पर्यटन के रूप में विकसित हो कांडा क्षेत्र
बागेश्वर। कांडा तहसील क्षेत्र को धार्मिक पर्यटन के रूप में विकसित करने की मांग तेज हो गई है। ग्रामीणों ने पर्यटन आवास गृह का निर्माण कराने और अन्य सुविधाएं प्रदान करने को कहा है।अपर जिलाधिकारी के माध्यम से ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री और पर्यटन मंत्री को ज्ञापन भेजा। कहा कि क्षेत्र में मां कालिका मंदिर, गोपेश्वर मंदिर, महादेव मंदिर, बद्रीनाथ मंदिर, नारायण गूंठ, मां भद्रकाली, सानिउडियार, कल्याण सुंदर शिव गुफा, धौलीनाग मंदिर आदि धार्मिक स्थान हैं। वर्षभर मंदिरों में पूजा-पाठ, हवन-यज्ञ और अन्य धार्मिक कार्य होते हैं। पर्यटक भी यहां पहुंचते हैं। लेकिन सुविधाएं नहीं मिलने से वह निराश रहते हैं। धार्मिक नगरी को पर्यटन के रूप में विकसित करने की जरूरत है। टीआरसी और अन्य सुविधाएं मिलने पर क्षेत्र के युवाओं को रोजगार मिलेगा। पर्यटन को भी पंख लगेंगे। गांवों से हो रहा पलायान भी रुकेगा। इस मौके पर अर्जुन सिंह माजिला, योगेश सिंह, दीपक कांडपाल, सुरेश कांडपाल, धीरज पांडे, सुंदर सिंह गढ़िया, मोहन चंद्र, कैलाश चंद्र, धीरज गढ़िया आदि मौजूद थे।
