Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 21, 2026

पन्तकवेराली विद्यालय का वार्षिकोत्सव धूमधाम से सम्पन

बागेश्वर ( आखरीआंख समाचार ) बागेश्वर के विधायक प्रतिनिधि मनोज बचखेती ने आज बतौर मुख्य अतिथि उच्चर माध्यमिक विधालय पंतक्वैराली मे जिला पंचायत अध्यक्ष मा हरीश ऐठानी जी के साथ विद्यालय के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ किया ।
उन्होंने विद्यार्थियों से सदा अपने जीवन मे सदाचार व कठिन परिश्रम करने पर बल दिया ।
कार्यक्रम में बोलते हुए हरीश ऐठानी ने कहा कि विद्यालय को हर सम्भव मदद करने को हमेशा तैयार है। कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रोग्राम प्रस्तुत किये गए जिसकी सभी उपस्थित जनता ने मुक्तकण्ठ से काफी सराहना की ।

वार्षिकोत्सव समारोह में विधालय प्राधानाचार्य डां रमेश काण्डपाल ,विधालय प्रबन्ध समिति व विधालय के बच्चे , शिक्षक व समस्त ग्रामवासी शामिल रहे ।

Advertisement