March 3, 2026

बहादुरी दिखाते हुए मोबाईल चोर को दबोचने वाली महिला होमगार्ड को किया सम्मानित

हरिद्वार। यात्री का मोबाईल फोन छीनकर भाग रहे चोरों का पी्रछा कर एक आरोपी को दबोचने वाली महिला होमगार्ड को उनकी बहादुरी के लिए एसएसपी डा.योगेंद्र सिंह रावत, एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार, एएसपी संचार विपिन कुमार व अन्य पुलिस अधिकारियों ने रोशनाबाद स्थित पुलिस कार्यालय में नकद पुरूस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। बुधवार को महिला होमगार्ड बबली रानी वीआईपी घाट के पास डयूटी पर थी। इसी दौरान दौड़ते हुए आए एक व्यक्ति ने उन्हें बताया कि सामने से आ रहे युवकों ने उसका मोबाईल छीन लिया है। बबली ने युवकों को आवाज लगायी तो वे भाग खड़े हुए और घाट के पास पुल से नीचे छलांग लगा दी। बबली ने भी अपनी जान की परवाह किए बगैर पुल से नीचे छलांग लगायी और भाग रहे युवकों में से एक दबोच लिया और उसके कब्जे से मोबाईल फोन भी बरामद कर लिया। बबली की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस युवक को अपने साथ ले गयी। बबली की बहादुरी की पुलिस महकमे सहित आम लोग प्रशंसा कर रहे हैं। दूसरी और बबली का कहना है कि उसने जो किया वह उसकी डयूटी है।

बहादुरी दिखाते हुए मोबाईल चोर को दबोचने वाली महिला होमगार्ड को किया सम्मानित ———————————- 13
हरिद्वार। यात्री का मोबाईल फोन छीनकर भाग रहे चोरों का पी्रछा कर एक आरोपी को दबोचने वाली महिला होमगार्ड को उनकी बहादुरी के लिए एसएसपी डा.योगेंद्र सिंह रावत, एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार, एएसपी संचार विपिन कुमार व अन्य पुलिस अधिकारियों ने रोशनाबाद स्थित पुलिस कार्यालय में नकद पुरूस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। बुधवार को महिला होमगार्ड बबली रानी वीआईपी घाट के पास डयूटी पर थी। इसी दौरान दौड़ते हुए आए एक व्यक्ति ने उन्हें बताया कि सामने से आ रहे युवकों ने उसका मोबाईल छीन लिया है। बबली ने युवकों को आवाज लगायी तो वे भाग खड़े हुए और घाट के पास पुल से नीचे छलांग लगा दी। बबली ने भी अपनी जान की परवाह किए बगैर पुल से नीचे छलांग लगायी और भाग रहे युवकों में से एक दबोच लिया और उसके कब्जे से मोबाईल फोन भी बरामद कर लिया। बबली की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस युवक को अपने साथ ले गयी। बबली की बहादुरी की पुलिस महकमे सहित आम लोग प्रशंसा कर रहे हैं। दूसरी और बबली का कहना है कि उसने जो किया वह उसकी डयूटी है।

You may have missed