March 6, 2026

अंकिता हत्याकांड:  आरोपी पुलकित आर्य के पिता विनोद आर्य और भाई अंकित आर्य बीजेपी से निष्काषित


देहरादून। उत्तराखंड अंकिता भंडारी हत्याकांड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार कार्रवाई कर रहे हैं।  देर रात जहां आरोपी के रिजॉर्ट को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त किया गया तो वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य आरोपी पुलकित आर्य के भाई अंकित आर्य को पार्टी से पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष पद से हटा दिया है। इसके साथ ही बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की ओर से पुलकित आर्य के पिता विनोद आर्य और भाई अंकित आर्य को पार्टी से भी निकाल दिया है।  सीएम ने ट्वीट कर खुद इसकी जानकारी साझा की है। सीएम धामी ने अंकिता भंडारी की मौत पर दुख जताते हुए कहा है कि, ये घटना बहुत ही दुखद है, उनका मन बहुत ही व्यथित है। सीएम धामी ने कहा कि चाहे कोई भी हो, इस मामले में कोई भी अपराधी बख्शा नहीं जाएगा। जिसके बाद बीजेपी ने मुख्य आरोपी पुलकित आर्य के पिता विनोद आर्य और उसके भाई अंकित आर्य को पार्टी से निष्काषित कर दिया।