Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026

पहाड़ी दरकने से फिर दहशत में आये खारबगड़ के लोग


बागेश्वर। कपकोट तहसील मुख्यालय से लगे खारबगड़ गांव में मकानों के पीछे की पहाड़ी के एक बार फिर दरकने से ग्रामीण दहशत में आ गए हैं। डरे सहमे दो लोगों ने कपकोट में किराये पर लिए कमरे में चले गए। एक महिला जानवरों के कारण दिन में अपने मकान में तो रात को दूसरे के मकान में रह रही है। उन्होंने प्रशासन से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।दरअसल, कपकोट तहसील में पिछले दो दिन से लगातार बारिश हो रही है। शुक्रवार की रात हुई बारिश के चलते खारबगड़ में मकानों के पीछे की पहाड़ी फिर दरकने लगी है। इससे हरपाल सिंह, कविंद्र, दीपक, दयाल सिंह, बलवंत सिंह, दीवान सिंह, दान सिंह और हरीश सिंह के मकान को खतरा पैदा हो गया है। इधर, हरपाल और कविंद्र सिंह ने कपकोट में किराया का मकान ले रखा है। एक बार फिर उसी में चले गए हैंद्व लेकिन जानवरों के लिए हरपाल की बहू दिन में गांव और रात को बलवंत सिंह के मकान में रह रही है। ग्रामीणों ने कहा हर साल बारिश में यह पहाड़ी दरकती है, इसकी संबंध में कई बार प्रशासन को बताया गया, लेकिन समस्या का आज तक समाधान नहीं हुआ। इसके अलावा बारिश से एक सड़क बंद है।

Advertisement