September 10, 2026

बागेश्वर में काँग्रेस ने की अंकिता के हत्यारों को फांसी देने की मांग


बागेश्वर। ऋषिकेश के एक रिजोर्ट की रिसनिस्ट अंकिता के हत्या की घटना पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कड़ी आपत्ति जताई है। नाराज कार्यकर्ताओं ने शनिवार को जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक के नेतृत्व में एसबीआई तिराहे पर प्रदर्शन किया। इसके बाद हत्यारोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि एक तरफ देश में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा दिया जा रहा है वहीं हमारे देवभूमि उत्तराखंड में बेटी सुरक्षित नहीं है। घटना को अजाम देने वाले भाजपा नेता के बेटे समेत तीनों को फांसी की सजा देने की मांग की। प्रदेश सरकार का भी पुतला दहन किया। इस मौके पर सुनील भंडारी, देवेंद्र परिहार, सुनीता रजवार, गोविंद कठायत, राजेंद्र टंगड़िया, भगवत डसीला आदि मौजूद रहे।

You may have missed