Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 22, 2026

विवादित टिप्पणी पर युकां का आरएसएस नेता कर्णवाल के खिलाफ प्रदर्शन


अल्मोड़ा। अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर आक्रोश थमा नहीं है। इधर, दिवंगत अंकिता के परिवार के संबंध में आरएसएस नेता विपिन कर्णवाल की विवादित टिप्पणी से यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता भड़क उठे। कार्यकर्ताओं ने नगर के सुभाष चौक में विरोध प्रदर्शन किया। मौके पर सभा में वक्ताओं ने अंकिता के परिवार के प्रति अमर्यादित टिप्पणी को आरएसएस नेता कर्णवाल की घटिया मानसिकता करार दिया। शासन प्रशासन से कर्णवाल की तत्काल गिरफ्तारी की मांग उठाई। कर्णवाल के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनके पुतले को आग के हवाले कर दिया। कार्यक्रम में विधानसभा क्षेत्र उपाध्यक्ष हिमांशु आर्या, विस क्षेत्र महासचिव अंकित रावत, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अंकिता पड़लिया, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष सूरज रावत, नितिन प्रकाश, बिष्ट, योगेश फर्त्याल, विकास कुमार, शुभम आर्या, मनीष कुमार, शिवानी, संजना, माही, धीरज, नमन आदि मौजूद रहे।

Advertisement