Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 9, 2026

पुलिस ने पकड़ी 54 हजार की अवैध शराब

अल्मोड़ा ( आखरीआंख समाचार )  भतरौजखान पुलिस ने घट्टी तिराहे के पास वाहन चैंकिंग के दौरान एक आरोपित से चौदह पेटी अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। साथ ही अवैध शराब के परिवहन में प्रयुक्त वाहन को भी सीज कर लिया है। पकड़ी गई अवैध शराब की कीमत चौव्वन हजार बतायी जा रही है।

मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत रविवार को भतरौंजखान थाना उपनिरीक्षक ओम प्रकाश सिंह व उनकी टीम ने घट्टी तिराहे के बास वाहन चैकिंग के दौरान क्विएड कार संख्या यूके-01 बी 3507 को चैक किये जाने पर प्रदीप निवासी कस्बा भिकियासैंण थाना भतरौजखान के कब्जे से चार पेटी में कुल 192 पव्वे अंग्रेजी शराब रम व 10 पेटियों में 120 बोतल गुलाब देशी मशालेदार शराब (कुल- 14 पेटी कीमत 54000 रूपये) बरामद करने के उपरान्त प्रदीप लखचौरा के विरुद्ध थाना भतरौजखान में आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत वैधानिक कार्यवाही की गयी। निरीक्षक भतरौजखान धर्मवीर सोलंकी ने बताया कि प्रदीप शराब को भिकियासैंण से ग्राम बसोट में आस-पास के गांवों में बेचने हेतु ले जा रहा था। अवैध शराब परिवहन कर रहे वाहन को सीज किया गया है। आरोपित को पकड़ने वाली टीम में कांस्टेबिल मो शाहिद, मो मंसूर, चंद्रपाल, शेर सिंह शामिल थे।

You may have missed

Advertisement