August 31, 2026

उपपा ने भी रामपुर तिराहे पर राज्य आंदोलन में शहीदों को किया याद


अल्मोड़ा। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने भी अल्मोड़ा गांधी पार्क पर धरना प्रदर्शन किया। राज्य शहीद आंदोलनकारियों को याद कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस मौके पर उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने मुजफ्फरनगर कांड के दोषियों को सजा देने और पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा देने की मांग की। आंनदी वर्मा, गोपाल राम, दीक्षा सुयाल, किरन आर्या, आदि मौजूद रहे।