Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 4, 2026

उद्यान विभाग में मिनिस्ट्रीयल का अब होगा एक ही संवर्ग


अल्मोड़ा। उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग में मिनिस्ट्रीयल का अब एक ही संवर्ग होगा। प्रांतीय संगठन, उद्यान मंत्री, कृषक एवं कृषक कल्याण के पत्र के क्रम में उद्यान निदेशक ने विभाग में मनमाने ढंग से बनाए गए मिनिस्ट्रीयल संवर्गों (निदेशालय/जिला संवर्ग) का एकीकृत संवर्ग बनाए जाने का आदेश निर्गत किया है। इधर, मिनिस्ट्रीयल संवर्ग में निदेशालय, जिला संवर्ग को तीन मार्च 2016 द्वारा जारी उद्यान विभाग के पुनर्गठन के ढांचे के अनुसार ही सवंर्ग का एक ही संवर्ग बनाए जाने पर प्रांतीय संगठन एवं समस्त मिनिस्ट्रीयल कर्मचारियों ने निदेशक डॉ. हरमिंदर सिंह बवेजा का आभार जताया। संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष अरविंद विजल्वाण एवं ममहामंत्री चंद्रमोहन पंत ने कहा कि मिनिस्ट्रीयल का एक ही सवंर्ग बनने से इसका बेहतर लाभ मिलेगा।

Advertisement