April 25, 2024

समाज के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले सम्मानित


हल्द्वानी। पुनर्नवा महिला समिति द्वारा सोमवार को रुद्राक्ष बैंक्वेट हाल में समर्पण सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया।
सम्मानित होने वालों में पद्मश्री साहित्यकार डॉ. यशोधर मठपाल, राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त कौस्तुभ चंद्र जोशी, वीरचक्र व सेना मेडल प्राप्त कर्नल मनोहर सिंह चौहान, नेत्र विशेषज्ञ डॉ. जीएस तितियाल, क्रियाशाला समिति सचिव बीएस नैनवाल, संस्थापक आश्रय वृद्धाश्रम प्रकाश डिमरी, कुमाउनी गायक प्रह्लाद सिंह मेहरा, थानाध्यक्ष काठगोदाम प्रमोद चंद्र पाठक, संगीतकार डॉ. हरीश चंद्र जोशी, नागेश दुबे, गोसेवक चंदू मेहता, समाजसेवक कौस्तुभ चंदोला, शिव कुमार श्रीवास्तव, अर्जुन सिंह बिष्ट, योगेंद्र साहू, नरेन्द्र मेहरा, राजेन्द्र देउपा, मनोज जोशी रहे। मुख्य अतिथि डीआईजी कुमाऊं डॉ. निलेश आनंद भरणे और विशिष्ट अतिथि पूर्व पालिका अध्यक्ष रेनू अधिकारी, मेयर डॉ. जोगेंद्र रौतेला, सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष नवीन वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया, पूर्व अध्यक्ष सुमित्रा प्रसाद, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष ललित जोशी रहे। कार्यक्रम में विद्या महतोलिया को तीलू रौतेली स्त्री शक्ति सम्मान पाने पर सम्मानित किया गया। समिति अध्यक्ष लता बोहरा, सचिव शांति जीना ने सभी का आभार व्यक्त किया।