Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 24, 2026

आरोपी को सख्त सजा की मांग

श्रीनगर ( आखरीआंख समाचार ) गढ़वाल केंद्रीय विवि की कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल के साथ ही विभिन्न फैकल्टी और अधिकारियों ने पौड़ी परिसर की छात्रा के साथ हुई घटना की तीव्र शब्दों में निंदा करते हुए आरोपित को सख्त से सख्त सजा देने की मांग की है। साथ ही छात्रा के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की है।
गढ़वाल केंद्रीय विवि की कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल ने कहा कि छात्रा पर पेट्रोल डालकर उसे आग के हवाले करने वाले शातिर अभियुक्त को सख्त से सख्त सजा शीघ्र मिलनी चाहिए। दोषी को कठोरतम सजा मिलने से ऐसी घटना करने का दुस्साहस कम होगा। विश्वविद्यालय की फैकल्टी, अधिकारियों के साथ ही कुलपति ने पौड़ी परिसर की संबंधित छात्रा के शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से भी कामना करते हुए इस घटना की तीव्र निदा भी की है।
जय हो छात्र संगठन के गढ़वाल प्रभारी पुष्पेंद्र पंवार, जिलाध्यक्ष आयुष मियां, अमित प्रदाली के साथ ही गढ़वाल केंद्रीय विवि छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष दिव्यांशु बहुगुणा, प्रदीप पंवार ने भी घटना की कठोर शब्दों में निदा करते हुए अभियुक्त को शीघ्र से शीघ्र कठोर सजा देने की भी मांग की। डेमोक्रेटिक स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन और संगठन की महिला सांस्कृतिक प्रकोष्ठ ने भी इस घटना के विरोध में उपजिलाधिकारी श्रीनगर के माध्यम से जिलाधिकारी पौड़ी को ज्ञापन प्रेषित कर आरोपित के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई करने के साथ ही उसे कड़ी से कड़ी सजा दिलवाने की मांग की है। नशा और अश्लीलता पर भी रोक लगाने की मांग डीएसओ छात्र संगठन द्वारा की गयी। ज्ञापन देने वालों में रेशमा पंवार, प्रवीण भंडारी और मंजूलता रावत, मनीषा सेमवाल, भारती ज्ञापन देने वालों में शामिल थे।
Advertisement