Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 16, 2026

नहाय खाय के साथ छठ महापर्व का हुआ आगाज


ऋषिकेश। लोक आस्था के महापर्व छठ की शुरुआत शुक्रवार को नहाए खाए के साथ हो गई। नहाय खाय में व्रतियों ने सुबह स्नान कर सात्विक भोजन ग्रहण किया। छठ पर्व के चलते बाजार में भी दिनभर भीड़ रही। शुक्रवार को कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी पर चार दिनों तक चलने वाला लोक आस्था का महापर्व छठ शुरू हो गया। पहले दिन व्रतियों ने पूरे घर की साफ-सफाई कर स्नान किया। उसके बाद अरवा चावल, चने की दाल और कद्दू की सब्जी का भोग भगवान सूर्य को लगाया और उसके बाद प्रसाद को स्वयं भी ग्रहण किया और अपने परिवारिक सदस्यों को भी वितरित किया। सार्वजनिक छठ पूजन समिति त्रिवेणी घाट के अध्यक्ष रामकृपाल गौतम ने बताया कि छठ महापर्व का आगाज हो चुका है। यह चार दिनों तक चलेगा। बताया कि शनिवार को नहाय खाय के साथ पर्व शुरू हुआ है। अब शनिवार को सूर्य अस्त होने पर व्रतियां खरना करेंगी, जिसके बाद रविवार को 5:31 बजे अस्तांचगामी (डूबते हुए सूर्य) भगवान को अर्घ्य दिया जाएगा। उसके बाद सोमवार को सुबह 6:30 बजे पर उदयीमान सूर्य को अर्घ्य देकर महापर्व का समापन होगा।

Advertisement