Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 15, 2026

आज से शुरू होगा दो दिवसीय जोहार महोत्सव


हल्द्वानी। जोहार सांस्कृतिक एवं वेलफेयर सोसाइटी हल्द्वानी की ओर से शुक्रवार को जोहार जन मिलन केंद्र में प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह पांगती ने बताया कि दो दिवसीय जोहार महोत्सव 29 अक्तूबर शनिवार से शुरू हो रहा है। एमबी इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ विभिन्न स्पर्धाओं का आयोजन किया जाएगा। अध्यक्ष पांगती ने बताया कि पिछले वर्ष कोरोना के चलते महोत्सव सूक्ष्म तरीके से आयोजित किया गया था। लेकिन इस बार धूमधाम से मनाया जाएगा। गढ़वाल और कुमाऊं के लोकप्रिय गायकों व नृत्य कलाकारों द्वारा आकर्षक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। प्रतिभावान कलाकारों को भी मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका दिया जाएगा। महोत्सव में अभिनेता हेमंत पांडे और जागर गायिका पद्मश्री बसंती बिष्ट भी शिरकत करेंगी।

You may have missed

Advertisement