March 20, 2026

रिलीज हुआ अभिषेक बच्चन की ब्रीद इनटु द शैडोज का ट्रेलर, और गहराया रहस्य


रिलीज हुआ अभिषेक बच्चन की ब्रीद इनटु द शैडोज का ट्रेलर, और गहराया रहस्य
अभिषेक बच्चन की वेब सीरीज ब्रीद इनटु द शैडोज अमेजन प्राइम पर काफी पसंद की गई थी। इस क्राइम थ्रिलर का नया सीजन भी जल्द प्रीमियर होने वाला है। गुरुवार को दूसरे सीजन का ट्रेलर जारी हो गया है। सीजन 2 में एक बार फिर से अभिषेक, अविनाश सबरवाल के किरदार में नजर आ रहे हैं। वहीं अमित साध भी पहले की तरह पुलिस अफसर कबीर के किरदार में हैं। नए सीजन में रहस्य और गहरा चुका है।
ट्रेलर में एक बार फिर से अविनाश और कबीर चूहे-बिल्ली की दौड़ करते नजर आए। रहस्यमई कातिल छ्व का रहस्य और उसकी क्रूरता इस बार एक स्तर आगे बढ़ चुकी है। वहीं कबीर ने भी ठान लिया है कि वह अविनाश को इस बार छोडऩे वाला नहीं है। इस बार यह क्राइम ड्रामा और डार्क नजर आ रहा है और ट्रेलर में कई विचलित करने वाले दृश्य हैं। ब्रीद इनटु द शैडोज 2 9 नवंबर को अमेजन प्राइम पर आएगी।
यह वेब सीरीज ब्रीद का स्पिनऑफ शो है। ब्रीद 2018 में आई थी। इसमें आर माधवन और अमित साध मुख्य भूमिका में नजर आए थे। वहीं ब्रीद इनटु द शैडोज 2020 में रिलीज हुई थी। इस सीरीज से अभिषेक बच्चन में ओटीटी पर डेब्यू किया था। एक पिता का प्यार किसी की जान बचा भी सकता है और जान ले भी सकता है, इस कॉनसेप्ट पर बनी इस सीरीज के निर्माता मयंक शर्मा हैं।
ब्रीद इनटु द शैडोज के अलावा अभिषेक ओटीटी के अन्य शो में भी अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुके हैं। 2020 में ही वह नेटफ्लिक्स की फिल्म लूडो में नजर आए थे। इस फिल्म में अभिषेक के अलावा पंकज त्रिपाठी और राजकुमार राव भी थे। वह डिज्नी+ हॉटस्टार की सीरीज द बिग बुल में नजर आए थे। इसके अलावा जी5 पर उनकी बॉब बिस्वास और नेटफ्लिक्स पर दसवीं भी मौजूद है।
अभिषेक की सिनेमाघर में रिलीज होने वाली पिछली फिल्म मनमर्जियां थी। यह फिल्म 2018 में आई थी। उनकी आने वाली फिल्मों की बात करें तो वह हाउसफुल 5 में नजर आएंगे। साजिद नाडियाडवाला की इस फिल्म में उनके साथ बॉबी देओल, अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और जॉन अब्राहम भी नजर आएंगे। इसके अलावा वह आदिपुरुष के निर्देशक ओम राउत की अगली फिल्म का भी हिस्सा हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार यह एक ऐक्शन ड्रामा फिल्म होगी।

द सीक्रेट डायमेंशन मेरे लिए एक विशेष स्थान रखता है: टिया बाजपेयी
गायिका, टीवी और फिल्म अभिनेत्री टिया बाजपेयी अपने अगले प्रोजेक्ट द सीक्रेट डायमेंशन के लिए पूरी तरह तैयार हैं, जो एक महत्वाकांक्षी लडक़ी के जीवन पर आधारित है, जो अपने सपनों को हासिल करने के लिए किसी भी हद तक जाती है। इस प्रक्रिया में, उसे पता चलता है कि जीवन के कई पहलू हैं जिन्हें तलाशने की आवश्यकता है। टिया अपने चरित्र के साथ अच्छी तरह से जुड़ती है, जैसा कि वह उल्लेख करती है, यह एक लडक़ी की यात्रा है जो सीमित संसाधनों के बावजूद बड़े सपने देखने की हिम्मत करती है।
विक्रम भट्ट की हॉन्टेड-3डी से अपने फिल्मी करियर की शुरूआत करने वाली टिया 1920: एविल रिटर्न्स, हेट स्टोरी 4 सहित कई फिल्मों का हिस्सा रही हैं और घर की लक्ष्मी बेटीयां जैसे टीवी शो में भी नजर आ चुकी हैं।
अभिनेत्री लखनऊ की रहने वाली है और फिल्म में भी वह उसी शहर से ताल्लुक रखने वाला किरदार निभा रही हैं।
मैक्सिमम रिस्क एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित इस फिल्म की शूटिंग 12 देशों में की गई है। यह हर उस व्यक्ति के बारे में है जो असंभव के बारे में सपने देखता है, इसे प्राप्त करने के लिए नरक से गुजरता है, लेकिन फिर यह महसूस करता है कि जीवन के लिए सिर्फ एक चीज के अलावा और भी बहुत कुछ है, केवल वे ही गुप्त आयाम की कुंजी ढूंढ सकते हैं।
फिल्म में टिया अपने सारे गाने गाने वाली हैं। इसके बारे में और साझा करते हुए, वह आईएएनएस को बताती है, मैं फिल्म में अपने सभी गाने खुद गा रही हूं, यह एक संगीतमय फिल्म है। इसमें 11 गाने हैं जो मेरे द्वारा लिखे और गाए गए हैं।
जो बात फिल्म को उसके करीब और खास बनाती है, टिया जवाब देती है, मैंने जो भी फिल्म की है, वह मेरे लिए खास रही है। द सीक्रेट डायमेंशन मेरे दिल में एक खास जगह रखता है क्योंकि यह एक विजुअल एल्बम फिल्म है, और मैं खुद की भूमिका निभा रही हूं।
द सीक्रेट डाइमेंशन एक ऐसे व्यक्ति की यात्रा के बारे में है, जो अपने जीवन को खास बनाने के लिए कुछ अलग और असामान्य करने की कोशिश करता है। यह 2023 में रिलीज होगी।
००

किताबों के लिए प्यार मुझे मां से विरासत में मिला है : श्वेता तिवारी
टीवी उद्योग का लोकप्रिय चेहरा श्वेता तिवारी, जो वर्तमान में मैं हूं अपराजिता में तीन बेटियों की मां की भूमिका निभा रही हैं, ने खुलासा किया है कि किताबें पढऩे में उनकी अच्छी रुचि है और कहा कि एक अच्छा उपन्यास पढऩे से स्ट्रेस कम होता है। उनका कहना है कि, जब भी मेरे पास खाली समय होता है, मुझे एक अच्छी किताब पढऩे में मजा आता है। भले ही मेरे पास व्यस्त शूटिंग शेड्यूल हो, एक दिलचस्प उपन्यास पढऩा मुझे हमेशा खुश और तनाव मुक्त बनाता है।
अभिनेत्री ने कसौटी जिंदगी की में प्रेरणा की भूमिका के साथ मनोरंजन उद्योग में अपनी जगह बनाई और कई दैनिक धारावाहिकों, फिल्मों और वेब श्रृंखलाओं में भी अभिनय किया।
वह बिग बॉस 4 की विनर भी रहीं और फिर खतरों के खिलाड़ी 11 में हिस्सा लिया। उन्होंने हम, तुम और देम से डिजिटल डेब्यू किया था।
अभिनय के अलावा, श्वेता किताबें पढऩे के अपने शौक के लिए कुछ समय निकालना सुनिश्चित करती हैं और अपनी मां से यह आदत विरासत में मिलने के बारे में कहती हैं।
आगे उन्होंने कहा, एक बच्चे के रूप में, मुझे किताबें पढऩा पसंद था और मेरा मानना है कि मुझे अपनी मां से किताबों के लिए प्यार विरासत में मिला है। किताबों का मेरा संग्रह बचपन से बढ़ रहा है, वे वास्तव में मुझे खुश करते हैं।
इसके अलावा उन्होंने बताया कि किस तरह की किताबें पढऩा उन्हें पसंद हैं। मुझे भारतीय और यूरोपीय इतिहास के बारे में पढऩा पसंद है। यदि आप मुझसे मेरे वर्तमान पसंदीदा के बारे में पूछते हैं, तो वे पाउलो कोएल्हो द्वारा द अल्केमिस्ट, युवल द्वारा सेपियंस हैं।
42 वर्षीय अभिनेत्री ने आगे कहा, मुझे क्रिस्टिन हन्ना और कोलीन हूवर के लिखे गए उपन्यास पढऩा भी पसंद है। मैंने जो भी किताब पढ़ी है, मैं उस चरित्र से जुड़ती हूं, और यह एक और जीवन जीने जैसा है।
मैं हूं अपराजिता जी टीवी पर प्रसारित होता है।