पोल्का डॉट साड़ी में अंजलि अरोड़ा ने ढाया कहर
ट्रांसजेंडर एक्टिविस्ट गौरी सावंत पर आधारित सीरीज में दिखेंगी सुष्मिता सेन?
आर्या की सफलता के बाद अभिनेत्री सुष्मिता सेन ओटीटी प्लेटफॉर्म के लिए कोई नया चेहरा नहीं हैं। अब वह ट्रांसजेंडर एक्टिविस्ट गौरी सावंत पर आधारित ओटीटी सीरीज में नजर आ सकती हैं। इसमें अभिनेत्री ट्रांसजेंडर की भूमिका में दर्शकों से रूबरू होंगी। खबरों की मानें तो इस प्रोजेक्ट का निर्देशन मराठी फिल्ममेकर रवि जाधव कर रहे हैं। अभी इस सीरीज का शीर्षक निर्धारित नहीं किया गया है।
रिपोर्ट के अनुसार, इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो चुका है। खबरों की मानें तो इसे स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म वूट सेलेक्ट पर रिलीज किया जाएगा। इस सीरीज में कुल छह एपिसोड होंगे, जिसमें ट्रांसजेंडर गौरी के जीवन के विभिन्न पहलुओं, उनकी यात्रा, चुनौतियों और भारत की पहली ट्रांसजेंडर मां बनने में आने वाली बाधाओं को दिखाया जाएगा। कहा जा रहा है कि सुष्मिता को गौरी का किरदार बेहद पसंद आया है।
खबरों की मानें तो सुष्मिता नवंबर के अंत में इस सीरीज की शूटिंग समाप्त कर लेंगी। कहा जा रहा है कि यह गौरी और उनकी एडॉप्ट की हुई बेटी की कहानी है, जिसके लिए उन्हें समाज से लंबी लड़ाई लडऩी पड़ी। सूत्रों की मानें तो अभिनेत्री अपने आर्या के किरदार से निकलकर कुछ बेहतर और अलग करना चाहती हैं। यकीनन उनके लिए यह किरदार अनोखा होगा।
सुष्मिता के इस सीरीज को ग्लोबल स्पोर्ट्स एंटरटेनमेंट और मीडिया सॉल्यूशंस के बैनर तले अर्जुन सिंग बारान और कार्तिक डी निशंदर प्रोड्यूस करने वाले हैं। अभी ना तो रिलीज डेट और ना ही सीरीज के अन्य कलाकारों से जुड़ी जानकारी दी गई है।
ट्रांसजेंडर एक्टिविस्ट गौरी अपने समुदाय के कल्याण और बेहतरी के लिए जमीनी स्तर पर काम करने के लिए जानी जाती हैं। उनका जन्म मुंबई के दादर में एक मराठा परिवार में हुआ था। माता-पिता ने उनका नाम गणेश नंदन रखा था। वह ट्रांसजेंडर्स के लिए सखी चार चौगी नाम से ट्रस्ट चलाती हैं। उनका एनजीओ ट्रांसजेंडर लोगों और एचआईवी/एआईडीएस से जूझ रहे लोगों की मदद करता है। वह केबीसी में भी नजर आ चुकी हैं।
90 के दशक में सुष्मिता के अभिनय का जादू चलता था। उनकी डेब्यू फिल्म दस्तक को भले कोई खास प्रतिक्रिया नहीं मिली, लेकिन उन्होंने अपनी हिम्मत नहीं हारी। सुष्मिता ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। उन्हें पहली सफलता फिल्म सिर्फ तुम के गाने दिलबर दिलबर.. से मिली, जिसमें उनकी अदाओं को दर्शकों ने बेहद पसंद किया। फिलहाल, आंखें, समय, मैं हूं ना, बेवफा, मैंने प्यार क्यों किया और चिंगारी सुष्मिता की सफल फिल्मों में शामिल हैं।
००
अमेजन प्राइम की कॉल मी बे से वेब सीरीज में डेब्यू करेंगी अनन्या पांडे?
ओटीटी प्लेटफॉर्म मनोरंजन का एक मंच बनकर उभरा है। आने वाले दिनों में कई बड़े प्रोजेक्ट्स इस प्लेटफॉर्म पर आएंगे। अब चर्चाओं का बाजार गर्म है कि अभिनेत्री अनन्या पांडे वेब सीरीज में डेब्यू करेंगी। खबरों की मानें तो वह सीरीज कॉल मी बे में नजर आएंगी। यह सीरीज स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो सकती है। खास बात यह है इस प्रोजेक्ट का निर्माण फिल्ममेकर करण जौहर करेंगे।
रिपोर्ट की मानें तो अनन्या कॉल मी बे से वेब सीरीज में अपना डेब्यू करने की तैयारी में हैं। ऐसी चर्चा है कि धर्मा प्रोडक्शंस के डिजिटल विंग धर्मैटिक एंटरटेनमेंट के बैनर तले सीरीज का निर्माण किया जाएगा। वह शो में एक अरबपति फैशनिस्ट की भूमिका निभाते हुए दिखने वाली हैं। इसकी कहानी एक ऐसे कैरेक्टर के इर्द-गिर्द घूमेगी, जिसे एक घोटाले के चलते उसका अमीर परिवार अस्वीकृत कर देता है।
इस प्रोजेक्ट में अनन्या के अलावा कई दिग्गज कलाकार नजर आ सकते हैं। खबरों की मानें तो इस सीरीज की कास्टिंग की प्रक्रिया चल रही है। दोस्ताना 2 का निर्देशन करने जा रहे कोलिन डीकुन्हा इस सीरीज का निर्देशन करेंगे। इशिता मोइत्रा, समीना मोटलेकर और रोहित नायर ने सीरीज की कहानी लिखी है। इस सीरीज की शूटिंग इस साल के अंत में शुरू हो सकती है। इस प्रोजेक्ट को अगले साल रिलीज किया जाएगा।
राज शांडिल्य की ड्रीम गर्ल 2 को खत्म करने के बाद
अनन्या इस सीरीज के साथ जुड़ेंगी। आयुष्मान खुराना भी फिल्म का हिस्सा हैं। वह फरहान अख्तर की रोड ट्रिप पर आधारित फिल्म खो गए हम कहां में भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगी। इस फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी, अनन्या और आदर्श गौरव की तिकड़ी नजर आएगी। हाल में वह विजय देवरकोंडा के साथ लाइगर में नजर आई थीं। इस फिल्म को दर्शकों ने नकार दिया था।
अनन्या को फिल्ममेकर करण ने ही बॉलीवुड में ब्रेक दिया था। इस अभिनेत्री ने धर्मा प्रोडक्शंस की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था। वह अब तक इस बैनर की तीन फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 के अलावा लाइगर और गहराइयां का निर्माण भी करण ने ही किया था। गहराइयां उनकी पहली फिल्म थी, जो सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आई थी।
दिग्गज अभिनेत्री सुष्मिता सेन ने वेब सीरीज आर्या के जरिए अपना डिजिटल डेब्यू किया। आर्या 2 में भी उन्होंने अपने अभिनय का तडक़ा लगाया। द फेम गेम के जरिए माधुरी दीक्षित ने हाल में अपना ओटीटी डेब्यू किया है। यह सीरीज 25 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। करिश्मा कपूर ने 2020 में मेंटलहुड के साथ अभिनय में अपनी वापसी की थी। यह ओटीटी पर उनका डेब्यू प्रोजेक्ट था।
००
पोल्का डॉट साड़ी में अंजलि अरोड़ा ने ढाया कहर
सोशल मीडिया सेंसेशन अंजलि अरोड़ा आज किसी भी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उनका ड्रेसिंग सेंस और डांस मूव्स फैंस के दिलों की धडक़नें बढ़ा देती हैं। वहीं, एक्ट्रेस अपनी लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपने फैंस के साथ निजी और प्रोफेशनल पलों को साझा करती रहती हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में साड़ी पहने अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें वो बेहद ही कमाल की नजर आ रही हैं। अंजलि अरोड़ा ने ग्लैमरस अंदाज में अपना लेटेस्ट फोटोशूट करवाया है, जिसमें एक्ट्रेस बेहद ही कमाल की अदाकारा नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस अंजलि अरोड़ा ग्रीन ब्लाउज के साथ रेड कलर की पोल्का डॉट वाली साड़ी में कहर बरपा रही हैं। अंजलि अरोड़ा अपने इस आउटफिट के साथ अपना कर्वी फिगर फ्लॉन्ट कर रही हैं। एक्ट्रेस अंजलि अरोड़ा ने अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए ग्रीन व्हाइट ईयरिंग्स पहन रखे हैं। साथ ही अपने बालों को खुला रखा है। अंजलि अरोड़ा अपने कातिलाना अंदाज से फैंस के दिलों की धडक़नें बढ़ाए हुए हैं। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। वहीं, फैंस उनकी एक झलक के लिए बेताब रहते हैं। अंजलि अरोड़ा हरियाणवी सॉन्ग से लेकर पंजाबी गानों के कई म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुकी हैं। एक्ट्रेस ने दिलेर खरकिया के गाने तेरे बारगी गाने में लीड रोल निभाया है। कुछ महीने पहले एक्ट्रेस अंजली अरोड़ा, बॉलीवुड की धाकड़ एक्ट्रेस कंगना रनौत के शो लॉकअप में भी नजर आई थी। यहां उनका नाम कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी के साथ जोड़ा जाने लगा था। अंजलि के इंस्टाग्राम पर 12 मिलियन फॉलोवर्स हैं। साथ ही उनकी फैन फॉलोइंग दिनों दिन बढ़ती ही जा रही है।
