Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026

चंबा के धीरेंद्र का एक करोड़ जीतने का दावा


नई टिहरी। चंबा ब्लॉक के दिखोलगांव निवासी धीरेंद्र रावत ने ड्रीम इलेवन में एक करोड़ रुपये जीतने का दावा किया है। चंबा कस्बे के निकटवर्ती दिखोल गांव के रहने वाले धीरेंद्र रावत ने शुक्रवार को ड्रीम इलेवन क्रिकेट मैच खेलकर एक करोड़ जीते हैं। धीरेंद्र ने नोटिफिकेशन के बाद जब अपना बैंक खाता चेक किया तो उनके खाते में 70 लाख रुपये ट्रांसफर हुये मिले। उन्होंने शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के मुकाबले में ड्रीम इलेवन पर मेगा कंटेस्ट लगाया था। धीरेंद्र चंबा में हार्डवेयर की दुकान चलाते हैं, उन्होंने बताया वह बीते दो सालों से ड्रीम इलेवन क्रिकेट मैच खेल रहे हैं। चंबा नगर के लोगों में उनके एक करोड़ रुपये जीतने पर खूब चर्चा हो रही है।

Advertisement