Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 9, 2026

भाइपाई कांग्रेस मुख्यालय में घुसे, दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं की जमकर भिंड़ंत

देहरादून ( आखरीआंख समाचार )  अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा राफेल मुद्दे पर लगातार झूठ बोलने पर गुस्सायेे भाजपाइयों ने महानगर कार्यालय से कांग्रेस भवन कूच किया। एस्ले हाॅल चैक पर पुलिस ने बैरीकैडिंग लगाकर प्रदर्शनकारी भाजपाइयों को रोका, लेकिन इसके बावजूद भी कुछ कार्यकर्ता कांग्रेस भवन पहंुच गए। वहां भाजपाई व कांग्रेसी आपस में भिड़ गये, भाजपाइयों ने वहां पर कांग्रेस के पोस्टर फाड़कर हुडदंग मचाया। वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह से भी अभद्रता की गई। वहीं एस्ले हाॅल चैक पर राहुल गांधी का पुतला दहन किया। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि भाजपाइयों द्वारा किये गये हंगामे की जितनी निंदा की जाये वह कम है यह एक पूर्ण सुनियोजित कार्यक्रम था। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा इस मामले का संज्ञान लेते हुए मुकदमा दर्ज करायेंगें।
राजधानी देहरादून में राफेल डील मुद्दे को लेकर सियासत पूरी तरीके से गरमाई गई।
यहां भाजपा महानगर के कार्यकर्ता महानगर कार्यालय परेड ग्राउंड में महानगर अध्यक्ष विनय गोयल के नेतृत्व मंे इकटठा हुए और वहां से कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए एस्ले हाॅल चैक पहंुचे और वहां पर पुलिस ने बैरीकैडिंग लगाकर सभी को रोकने का प्रयास किया लेकिन कई कार्यकर्ता कांग्रेस भवन में पास पहंुच गये और वहां पर जमकर हंगामा किया और कांग्रेस के पोस्टरों को फाड डाले। राफेल मुद्दे पर कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का पुतला दहन किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि राहुल अनर्गल बयानबाजी कर माहौल बिगड़ रहे हैं। वक्ताओं े ने कहा कि जनता को गुमराह कर राहुल झूठ बोल रहे हैं। वक्ताओं ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय से राफेल डील पर मोदी सरकार को क्लीन चिट मिलने से उत्साहित भाजपाई उत्साहित है। वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस का काम सिर्फ केंद्र सरकार की कमियां निकालना ही रह गया है, कांग्रेस झूठे आरोप लगाकर पार्टी की छवि खराब करने का प्रयास कर रही है। वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश व केंद्र सरकार ने जनकल्याणकारी योजनाएं चलाकर सीधे तौर पर जनता को लाभ पहुंचाने का काम किया है। जनता का रूझान पूरी तरह से भाजपा के साथ है, जबकि कांग्रेस अनर्गल आरोप लगाकर जनता को गुमराह करने का काम कर रही है। इस दौरान महानगर अध्यक्ष विनय गोयल, उपाध्यक्ष हरीश डोरा, विपुल, प्रदीप, रमन, अभिषेक, पूनम, महेंद्र, सुबोध, पवन, सुधीर गुप्ता, विपिन खंडूड़ी, मनीष, सिमरन आदि मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस महानगर अध्यक्ष लालचन्द ने आरोप लगाया है कि सीओ प्रथम के साथ भाजपाई कार्यकर्ता कांग्रस भवन में कैसे घुस गये यह एक सोचनीय प्रश्न है इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि पुलिस के संरक्षण में यह हंगामा किया गया। उन्होंने कहा कि कल 20 दिसम्बर को पूरे प्रदेश भर में भाजपा व पुलिस प्रशासन के पुतले फूंके जायेंगें। उनका कहना है कि लगातार इस प्रकार की हरकतों को किसी भी दशा में सहन नहीं किया जायगा और भाजपा व पुलिस प्रशासन के खिलाफ आंदोलन को जारी रखा जायेगा। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट, महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, देवेन्द्र बुटोला, काजी निजामुददीन, अमरजीत सिंह, प्रदीप जोशी, राजेश शर्मा, लेखराज अग्रवाल, सुशील राठौर, राजेन्द्र, हरविन्दर सिंह, फैजल सहित अनेकों कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल थे।

You may have missed

Advertisement