Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 13, 2026

भूख हड़ताल पर बैठे चयनित अभ्यर्थी


बागेश्वर। एलटी में चयनित अभ्यर्थियों ने नियुक्ति नहीं मिलने पर नाराजगी जताई। नाराज अभ्यर्थियों ने अपनी मांग को लेकर कलक्ट्रेट में भूख हड़ताल पर बैठे। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि चयन होने के बाद भी उन्हें नियुक्ति आज तक नहीं मिल पाई है। इससे वह मानसिक रूप से परेशान हो गए हैं। उन्होंने सरकार ने जल्द तैनाती देने की मांग की। इस मौके पर भुवन जोशी, शिल्पी नेगी, मनोज कुमार, मंजू कठायत, शोभा कपकोटी, सीमा लोबियाल, धीरेंद्र टम्टा आदि मौजूद थे।

Advertisement