Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 12, 2026

बद्रीनाथ धाम में बर्फ की सफेद चादर बिछी


चमोली। बदरीनाथ धाम , हेमकुंड साहिब और रुद्रनाथ समेत ऊंचाई वाले पवित्र हिमालयी धाम में गुरुवार को बर्फ की सफेद चादर बिछ गयी। बदरीनाथ में भगवान बदरी विशाल और प्रकृति के अद्भुत नजारों को देखकर श्रद्धालु अभिभूत हो गये। यात्रियों ने बर्फबारी के बीच भगवान बदरी विशाल के दर्शन किये। बदरीनाथ में गुरुवार को सुबह 3 से 4 इंच बर्फ गिरी। जबकि हेमकुंड और रुद्रनाथ में भी जमकर हिमपात हुआ। गुरुवार को दोपहर के बाद आसमान कुछ साफ हुआ। 10 नवंबर तक 17 लाख 15 हजार से अधिक यात्रियों ने भगवान बदरी विशाल के दर्शन कर लिए हैं। बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डा.हरीश गौड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि 10 नवंबर को पांच हजार से अधिक यात्रियों ने भगवान बदरीनाथ के दर्शन किए। बदरीनाथ धाम के कपाट 19 नवंबर को बंद हो रहे हैं।

Advertisement