June 20, 2026

बागेश्वर पुलिस ने साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति धनराशि लौटाई


बागेश्वर। साइबर सैल ने ठगी के शिकार एक व्यक्ति की धनराशि वापस लौटा दी है। जिससे पीड़ित ने पुलिस के कार्यों की सराहना की। पुलिस अधीक्षक हिमांशु वर्मा ने बताया कि साइबर सैल सीओ आपरेशन अंकित कंडारी के पर्यवेक्षण में काम कर रहा है। बीते तीस अक्टूबर को मंडलसेरा निवासी जोध सिंह पुत्र धन सिंह के साथ धोखाधड़ी हो गई। उन्हें अज्ञात व्यक्ति ने काल किया। एप डाउनलोड कराया और उनके खाते 18,900 रुपये निकाल लिए। जिस पर साइबर सैल ने त्वरित कार्रवाई की और धनराशि रिफंड करा दी गई है। उन्होंने बताया कि अभी तक 25 प्रकरणों में शतप्रतिशत धनराशि वापस कराई गई है।