Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 15, 2026

14 नवंबर को होगा बेबी शो का आयोजन


बागेश्वर। 14 नवंबर बाल दिवस पर खेलेगा बचपन, बढ़ेगा बचपन थीप पर जिले में बेबी शो का आयेाजन होगा। एनएनएल सेंटर पुराना सीएमओ कार्यालय मंडलसेरा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांडा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ(गरुड़), सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कपकोट, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उद्यमस्थल कपकोट में आयोज किया जाएगा। जिसमें दो वर्ग 6 माह से 3 वर्ष तथा 3 से पांच वर्ष आयु वर्ग में प्रतियोगिता होगी। जिसमें बच्चे का टीकाकरण कार्ड लाना अनिवार्य होगा। आगामी 14 नवंबर को प्रातः 10 बजे से 11 बजे तक बच्चे का पंजीकरण करवा सकते है।

Advertisement